×

बहुत बुरा हुआ: देसी गर्ल को भारत से पंगा लेना पड़ गया भारी

हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान एक मूवी अपने फैन्स के लिए जरुर लाते हैं। फैन्स भी सलमान के फिल्म का बेसबरी से वेट करते हैं।

Shreya
Published on: 8 July 2023 6:29 AM GMT (Updated on: 8 July 2023 6:40 AM GMT)
बहुत बुरा हुआ: देसी गर्ल को भारत से पंगा लेना पड़ गया भारी
X
बहुत बुरा हुआ: देसी गर्ल को भारत से पंगा लेना पड़ गया भारी

मुंबई: हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान एक मूवी अपने फैन्स के लिए जरुर लाते हैं। फैन्स भी सलमान के फिल्म का बेसबरी से वेट करते हैं। अब खबर है कि सलमान साल 2020 में ईद पर कैटरीना के साथ एक फिल्म लेकर आने वाले हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि सलमान अगले साल ईद पर फिल्म राधे लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा रिलीज कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म का नाम अब राधे नहीं रहेगा। जी हां, सलमान ने खुद कंफर्म किया है कि इस मूवी का नाम राधे बदलकर कुछ और रखा जाएगा।

मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि, मैं और प्रभु देवा दोनों एक फिल्म कर रहे हैं। लेकिन उसका नाम राधे नहीं होगा और ये फिल्म ईद पर आएगी।

यह भी पढ़ें: Flipkart और Amazon पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए क्या हैं ऑफर्स

वहीं रिपोर्टस की मानें तो, मेकर्स इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को बतौर लीड रोल में रखना चाहते थे। लेकिन सलमान ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया और मेकर्स को कैटरीना का नाम दिया।

क्या ‘भारत’ का बदला ले रहे सलमान-

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ पहले प्रियंका को ऑफर किया गया था, लेकिन प्रियंका ने अपनी शादी के चलते इसमें काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में कुछ लोग सलमान का प्रियंका के लिए न कहे जाने को पिछले प्रोजेक्ट का बदला लेना मान रहे हैं।

फिल्म में सलमान ये निभायेंगे किरदार-

सूत्र के अनुसार, सलमान इस फिल्म में फिर से एक बार कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म दबंग 3 के बाद रिलीज होगी। मेकर्स पर्दे पर फ्रैशनस लाने के लिए प्रियंका को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन सलमान ने प्रियंका के लिए मना कर दिया। वहीं शॉर्ट नोटिस के चलते कैटरीना और जैकलीन दोनों में से किसी एक को चुना जाना था। क्योंकि जैकलीन किक 2 में सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। इसलिए फिल्म के लिए कैटरीना का नाम फाइनल किया गया।

यह भी पढ़ें: मनोरथ के अनुसार करें रंगों का चयन, इस तरह पोटली से खुलेगी किस्मत

Shreya

Shreya

Next Story