×

अरे! अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत, आइटम नंबर से हुई थी फेमस

टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें लॉकडाउन में भी बाहर निकलना पड़ा।

Ashiki
Published on: 6 May 2020 4:28 AM GMT
अरे! अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस की बिगड़ी हालत, आइटम नंबर से हुई थी फेमस
X

नई दिल्ली: टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें लॉकडाउन में भी बाहर निकलना पड़ा। यह जानकारी पति अविनाश द्विवेदी ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की, जिससे उनके फैंस तक यह बात पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें: शर्मनाक करतूत! INSTAGRAM पर सेक्स और यौन हिंसा की साजिश में स्कूली बच्चे

पोस्ट में ये लिखा

अविनाश ने पोस्ट में लिखा है, 'संभावना की सेहत बिगड़ गई है, जिसके चलते बीती रात उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ गया था। आज सुबह 5 बजे ही हम लोग वापस आए हैं। फिर संभावना सेठ की तबीयत दोबारा खराब हो गई। दोबारा हॉस्पिटल जाने के कारण आज संभावना व्लॉग का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।'

ये भी पढ़ें: अभी-अभी दिल्ली में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां, रेस्क्यू जारी

भोजपुरी का जाना-पहचाना नाम हैं

संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई आइटम नंबर किए हैं। उनके बुता द धनी लम्प, ताजमहल बनवा द बलिया जैसे गाने खूब फेमस हुए हैं। इसके अलावा, संभावना ने ऐक्टिंग भी करती हैं। संभावना टीवी सीरियल रजिया सुल्तान में अहम किरदार निभाती नजर आई थीं। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें: UAE में लगी भयानक आग, मचा हाहाकार, इलाके में रहते हैं ज्यादा भारतीय

दोस्तों देश-दुनिया की और भी खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story