×

सपना के दुल्हे राजा: हरियाणा में चलता है इनका सिक्का, राजा-महाराजा से कम नहीं

सपना अपने डांस और अदाओं के चलते लाखों दिलों पर राज करती हैं। वहीं उनके फैंस उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं।

Shreya
Published on: 16 March 2020 7:26 AM GMT
सपना के दुल्हे राजा: हरियाणा में चलता है इनका सिक्का, राजा-महाराजा से कम नहीं
X

लखनऊ: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। सपना अपने डांस और अदाओं के चलते लाखों दिलों पर राज करती हैं। वहीं उनके फैंस उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो ऐसे में हम आपको आपकी फेवरेट सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर बताने जा रहे हैं, जिसे सुन आप सभी काफी खुश हो जाएंगे।

जानिए किससे शादी करेंगी सपना?

दरअसल, अब सपना चौधरी जल्द ही आपको दुल्हन के अवतार में नजर आने वाली हैं। जी हां, सपना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन है जिससे सपना चौधरी शादी करेंगी।

यह भी पढ़ें: छिनेंगी 5 करोड़ नौकरियां: इस महामारी से बर्बाद हो रहा सब कुछ, अलर्ट जारी

सुर्खियों में है वीर साहू संग अफेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना चौधरी हरियाणा के वीर साहू को डेट कर रही हैं, जिन्हें हरियाणा का बब्बू कहा जाता है। वीर साहू प्रोफेशन से एक सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने कई ऐसे हिट म्यूजिक वीडियो दिए हैं, जो काफी वायरल होते रहे हैं। सपना चौधरी और वीर साहू के अफेयर की चर्चा आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कैसे हुई पहली मुलाकात?

एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सपना वीर साहू की तारीफ करती हुई देखी जा सकती हैं। उन्होंने उस मुलाकात का भी जिक्र किया, जब वो और वीर साहू पहली बार मिले थे। सपना चौधरी ने कहा था कि वीर साफ दिल के हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी। उन्होंने ये बताया कि पहली बार जब उन्होंने वीर को देखा था तो वो काफी खडूस लगे थे।

यह भी पढ़ें: एक दिन में 368 मौतों से हाहाकार, कोरोना से पूरी दुनिया में मची अफरा-तफरी

तीसरी बार हुई बातचीत

उसके बाद दोनों की दूसरी मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो के ही दौरान हुई थी। लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से दोनों के बीच बात नहीं हुई। उसके बाद जब दोनों तीसरी बार मिले तो उनके बीच थोड़ी बहुत बातचीत हुई। सपना का मानना था कि वो और वीर एक ही इंडस्ट्री से हैं, इसलिए बातचीत में कोई बुराई नहीं है।

प्यार में बदली दोनों की दोस्ती

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती हो गई और ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना और वीर की सगाई भी हो चुकी है। लेकिन दोनों ने अभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की है। दोनों की तरफ से सगाई को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर भी सपना और वीर की शादी के चर्चे छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। अब देखना ये है कि दोनों कब अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट करते हैं और शादी के बंधन में बंधते हैं।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ के 10 दिन: क्या बचा पाएंगे सत्ता या BJP के इन विकल्पों से गिरेगी सरकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story