×

कतई जहर! बैकलेस गाउन में हॉट एंड बोल्ड में नजर आई ये एक्ट्रेस

अपने डांस मूव के लिए फेमस सपना चौधरी का हर अंदाज उनके फैंस को पसंद आता है। सपना जब से बिग बॉस का हिस्सा बनी, उस टाइम के बाद से उनकी फैन फोल्लोविंग काफी बढ़ गयी है।

Roshni Khan
Published on: 1 Nov 2019 10:32 AM GMT
कतई जहर! बैकलेस गाउन में हॉट एंड बोल्ड में नजर आई ये एक्ट्रेस
X
Sapna Chaudhary

मुंबई: अपने डांस मूव के लिए फेमस सपना चौधरी का हर अंदाज उनके फैंस को पसंद आता है। सपना जब से बिग बॉस का हिस्सा बनी, उस टाइम के बाद से उनकी फैन फोल्लोविंग काफी बढ़ गयी है। सपना के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फालोअर्स हैं। सपना आए-दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वो कभी अपनी फोटोज या कभी किसी डांस का वीडियो शेयर करती है। उनके फैंस को उनकी ये फोटोज या वीडियो बहुत पसंद आती हैं। उन्होंने एक बार फिर से इंस्टा पर अपनी नई फोटो शेयर की हैं।

ये भी देखें:Twitter पर मां के लिए दूल्हा खोज रही इस बेटी को लोगों ने दिया ऐसा जवाब…

सपना चौधरी का यह लुक काफी बोल्ड है

लेटेस्ट फोटोज में सपना ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की ईयररिंग कैरी की हैं और उनके बाल खुले हैं। सपना का यह लुक काफी बोल्ड है। ओपन शोल्डर के साथ काफी लाइट मेकअप किया हैं। उन्होंने हाथों में बेहद खूबसूरत रिंग्स भी पहनी हैं। 88 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोक्ट को लाइक कर चुके हैं और सैकड़ों कमेंट आए हैं। इन कमेंट में फैंस सपना के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस उन्हें अलग-अलग कमेंट्स से तारीफ कर रहें हैं। कोई उन्हें ब्यूटीफुल गर्ल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि आप काफी हॉट हो।

फैंस को हरियाणावी सीखा रहीं सपना चौधरी

कुछ समय पहले सपना चौधरी का डांस से अलग एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी कहती हैं कि हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते हैं। सपना का यह वीडियो उनकी हरियाणवी डिक्शनरी का वीडियो है। सपना ने अपने फैंस के लिए हरियाणवी डिक्शनरी की शुरुआत की है। इसमें वह अलग-अलग हरियाणवी शब्दों से लोगों को रूबरू कराती हैं।

ये भी देखें:WhatsApp जासूसी मामले में गरमाई सियासत, राहुल-अखिलेश ने कही ये बात

बिग बॉस के बाद बढ़ी लोकप्रियता

सपना ने अपने डांस से पूरे उत्तर भारत में अपनी नई पहचान बना ली है। उन्होंने हरियाणा के साथ-साथ बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में खूब पहचान बनाई है। सपना बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story