×

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी! पहुंचे थाने, यौन उत्पीड़न में आया नाम

अनुराग के खिलाफ बॉलीवुड की पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप का लगाया था, जिसके बाद 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

Suman  Mishra
Published on: 1 Oct 2020 11:14 AM IST
अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी! पहुंचे थाने, यौन उत्पीड़न में आया नाम
X
अनुराग कश्यप पुलिस थाने पहुंच गए हैं

मुंबई : डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया था आज गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एक्ट्रेस पायल ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अनुराग के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पायल की शिकायत पर अनुराग कश्यप को वर्सोवा पुलिस थाने आने का समन जारी किया गया। अब अनुराग कश्यप पुलिस थाने पहुंच गए है। उनसे पायल घोष की तरफ से लगाए गए आरोपों पर सवाल किए जाएंगे।

बता दें कि अनुराग के खिलाफ बॉलीवुड की पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप का लगाया था, जिसके बाद 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। बता दें कि पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है।

यह पढ़ें...सस्ता हुआ LPG गैस: सिलेंडर के दाम में हुए बदलाव, जानें नई कीमत

प्रधानमंत्री के नाम ट्वीट

पायल घोष ने कुछ समय पहले अनुराग कश्यप पर आरोप लगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ट्वीट लिखा था। उन्होंने कहा था कि अनुराग ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद पायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पायल का कहना था कि अनुराग को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए अनशन की धमकी भी दी थी।

anurag payal फाइल फोटो

महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी पायल ने मुलाकात की थी। राज्यपाल ने उन्हें दिलासा दिया था कि वे अपनी तरफ से उनकी मदद करेंगे। इस केस में बढ़ते दबाव के बाद बुधवार को अनुराग कश्यप को समन भेजा था। उन्हें थाने आने के लिए कहा गया था। आज वे थाने पहुंच गए हैं।अब आगे क्या होता है देखना बाकी है कि अनुराग गिरफ्तार होते है या नहीं।

किया न्याय की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैंने एक दोषी के खिलाफ केस किया है जो दूसरों के मामलों में भी इसी गुनाह के लिए दोषी है और मुझे ही ग्रिल किया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है जबकि जिस पर आरोप लगा है और जो वाकई दोषी है वो अपने घर पर मजे कर रहा है। क्या मुझे न्याय मिलेगा सर?"

यह पढ़ें...बलरामपुर में हैवानियत पर अखिलेश बोले- लीपापोती न करे योगी सरकार, हाथरस में सपाइयों ने घेरा गांव

अनुराग ने भी दिया था जवाब

अनुराग कश्यप ने इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story