×

गर्लफ्रेंड रुचिका से एक्टर शाहीर ने की सगाई, इन सेलेब्स ने दी बधाई, देखें तस्वीरें

'ये रिश्ते हैं प्यार के ' जाने माने एक्टर शाहीर शेख ने कुछ दिनों पहले ही रुचिका और खुद की एक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते का संकेत दिया है।

Newstrack
Published on: 24 Nov 2020 5:34 PM GMT
गर्लफ्रेंड रुचिका से एक्टर शाहीर ने की सगाई, इन सेलेब्स ने दी बधाई, देखें तस्वीरें
X
गर्लफ्रेंड रुचिका से एक्टर शाहीर ने की सगाई, इन सेलेब्स ने दी बधाई, देखें तस्वीरें photos (social media)

मुंबई : छोटे पर्दे के जाने माने एक्टर शाहीर शेख की निजी जिंदगी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इस एक्टर ने काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है। इस खास मौके पर इन्होंने एक बेहद रोमांटिक फोटो के साथ सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें कि इनकी रोमांटिक जोड़ी को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया शेयर की फोटो

'ये रिश्ते हैं प्यार के ' जाने माने एक्टर शाहीर शेख ने कुछ दिनों पहले ही रुचिका और खुद की एक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते का संकेत दिया है। सगाई की यह फोटो शेयर कर शाहीर ने रुचिका के लिए एक कैप्शन लिखा #TuHasdiRave करके पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने एक यूनीक हैशटैग का इस्तेमाल किया है जिसमें उन्होंने जापानी भाषा में #ikigai. लिखा है। इस शब्द का मतलब होता है। सुबह उठने की वजह। इन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि मैं बाकी की जिंदगी के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।

सेलेब्स ने दी बधाई

शाहीर और रुचिका की सगाई वाली पोस्ट पर काफी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इनको ढ़ेरो बधाई दी। इसी के साथ तुषार कपूर, एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रित्विक अरोड़ा, वत्सल सेठ, रवि भाटिया जैसे कई सेलेब्स ने इन दोनों को वाले घर में सगाई की ढ़ेरों बधाइयां दी।

फरवरी में कर सकते हैं शादी

कोरोना महामारी को देखते हुए शाहीर और रुचिका की शादी सामान्य समारोह की तरह होगी। आपको बता दें कि इन्होंने अपनी शादी फरवरी 2021 में करने का मन बनाया है। दोनों की शादी एक पारम्परिक समारोह की तरह होगी। इनकी शादी दो जगह होने की संभावना है। एक शाहीर के जम्मू वाले घर पर होगी। और दूसरा आयोजन मुंबई में होगा।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद ने इस मामले में इन सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे, वजह जानकर करेंगे तारीफ

महाभारत में अर्जुन का किरदार

शाहीर शेख ने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया था। इस भूमिका को लोगों ने काफी सराहा था। इसके बाद 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ' में देवरथ दीक्षित का किरदार निभाया था। इसके साथ कई और सीरियल में अपनी अच्छी भूमिका निभाई है। इसके साथ इन्होंने इंडोनेशिया की मूवीज और टीवी शो में काम किया है।

यह भी पढ़ें: अब सपना चौधरी आईं सामने, वीडियो शेयर कर केजरीवाल पर भड़कीं

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story