×

#AskSRK: पापा शाहरुख संग अबराम करेंगे फिल्म, फैंस को SRK का जवाब

गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों जेएनयू कैंपस में मिलते थे। उन दिनों शाहरुख गौरी के लिए इतिहास के नोट्स भी बनाते थे।

Manali Rastogi
Published on: 23 July 2023 5:08 AM GMT
#AskSRK: पापा शाहरुख संग अबराम करेंगे फिल्म, फैंस को SRK का जवाब
X

मुंबई: दशहरे के मौके पर ट्विटर पर #AskSRK काफी ट्रेंड कर रहा है। #AskSRK के जरिये आप भी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से सवाल कर सकते हैं। ऐसे में अपने फैंस से शाहरुख भी दशहरे के मौके पर ट्विटर पर बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: मोहम्मद शमी का पाकिस्तान कनेक्शन! मैच से पहले करते हैं ये काम

ऐसे में एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि वो छोटे बेटे अबराम को साथ में फिल्मों में कब दिखेंगे। इसपर किंग खान ने भी मजेदार जवाब दिया। किंग खान ने कहा कि, 'जब मुझे उसकी डेट्स मिल जाएंगी।' शाहरुख खान इसी तरह अपने बाकी फैंस को भी जवाब दे रहे हैं।



आज है गौरी का बर्थडे

वैसे आज शाहरुख की वाइफ़ गौरी खान का बर्थडे भी है। आज गौरी अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 8 अक्टूबर, 1970 को नई दिल्ली में जन्मी गौरी को शाहरुख ने तब देखा था जब वो 14 साल की थीं। शाहरुख तब से गौरी को पसंद कर रहे थे, लेकिन उस समय शाहरुख के अंदर गौरी को प्रपोज़ करने की हिम्मत नहीं थी।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट हुईं टॉपलेस, बोल्ड अवतार में दिया पोज

गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों जेएनयू कैंपस में मिलते थे। उन दिनों शाहरुख गौरी के लिए इतिहास के नोट्स भी बनाते थे। इस बात की जानकारी भी बेहद कम लोगों को है कि फिल्म बाजीगर में जो कपड़े शाहरुख ने पहने थे, वो गौरी ने ही डिज़ाइन किए थे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story