×

नाबालिग शशि कपूर ने प्यार के लिए किया था, दो साल ये काम

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर शशि कपूर फिल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर ने अपनी मुस्कान और अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया था। शशि ने 70 के दशक में फिल्मों डेब्यू किया था उस समय उनपर हजारों दिल फिदा थे। उस दौर में लड़कियां उनपर जान छिड़कती थी।

suman
Published on: 25 April 2020 5:42 AM GMT
नाबालिग शशि कपूर ने प्यार के लिए किया था, दो साल ये काम
X

मुंबई बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर शशि कपूर फिल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर ने अपनी मुस्कान और अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया था। शशि ने 70 के दशक में फिल्मों डेब्यू किया था उस समय उनपर हजारों दिल फिदा थे। उस दौर में लड़कियां उनपर जान छिड़कती थी। लेकिन शशि कपूर के दिल में जेनिफर केंडल ने राज किया था। जेनिफर से प्यार का परवान इस कदर शशि पर चढ़ा था कि वो मरते दम तक उन पर कायम रहा है।

ऐसे मिले प्यार जेनिफर से

कपूर खानदान के इस चिराग ने फिल्मों में आने से पहले ही शशि कपूर का रुझान थिएटर की तरफ ज्यादा था। उन्होंने फिल्मों अच्छी पहचान बनाई। पहले उन्होंने शेक्सपियरनामा नाम से एक थिएटर ग्रुप ज्वॉइन किया था जिसे ज्यॉफ्री केंडल चलाते थे। उन्हीं की बेटी थीं जेनिफर केंडल। शशि और जेनिफर की मुलाकात हुई और प्यार परवान चढ़ने लगा। शशि ने कम उम्र में ही डिसाइड कर लिया था कि उन्हें शादी करनी है और मेहनत कर के पैसे कमाने हैं। इसलिए वे 18 साल की उम्र में ही अपने से बड़ी जेनिफर केंडल से शादी करने के लिए तैयार थे। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

यह पढ़ें....अमेठी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बिहार के आरा रहता है पूरा परिवार

शशि ने करीब 160 फिल्मों में किया था, जिनमें 12 अंग्रेजी तो 148 हिंदी फिल्में थीं। वो बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार थे, जिन्होंने किसी विदेशी महिला से शादी की थी। शशि और जेनिफर ने कभी फिल्मों में साथ काम नहीं किया। फिर भी 50 के दशक की ये सबसे पॉपुलर जोड़ी रही।बता दें कि जेनिफर ब्रिटिश ऑर्टिस्ट थीं और शशि पृथ्वी थिएटर में प्रैक्टिस करते थे। जेनिफर पूर्वी एशिया की यात्रा पर अपने पिता की नाटक मंडली शेक्सपिएराना का हिस्सा थीं। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और शशि कपूर जेनिफर को अपना दिल दे बैठे।

भाभी ने कराई शादी

शेक्सपियर के प्रमुख नाटक 'द टेम्पेस्ट' में मिरांडा का रोल निभाने के दौरान जेनिफर और शशि का प्यार परवान चढ़ा। 1957 में शशि ने जेनिफर थियेटर ग्रुप के साथ सिंगापुर जाकर नाटक का मंचन किया। ऊटी में एक नाटक के दौरान शशि की भाभी शम्मि कपूर की पत्नी गीता बाली ने जेनिफर को दुपट्टा ओढ़ाया और 1958 में दोनों की शादी करा दी । उस वक्त शशि महज 20 साल के थे तो जेनिफर 25 की थीं।

दोबारा शादी नहीं की...

पहली ही नजर में जेनिफर पर दिल हारने वाले शशि ने उनके निधन के बाद अपनी जिंदगी में ये जगह किसी को नहीं दी और अपनी पूरी जिंदगी जेनिफर के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर बिता दी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं। शशि वो लंबे समय से बीमार थे और अपने आखिरी दिनों में अल्जाइमर का शिकार हो गए थे।

यह पढ़ें....आर्मी की रक्षा करेगा ये कवच, यूपी की महिलाओं ने किया तैयार

बच्चों की अच्छी परवरिश

जेनिफर खुद बहुत शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन शादी के बाद उनकी पहली प्राथमिकता घर परिवार रही। उन्होंने तीनों बच्चों कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर को फैमिली मूल्य का मतलब समझाया। हालांकि तीनों बच्चे अपने अपने क्षेत्र में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

suman

suman

Next Story