×

OMG! शहनाज गिल की हो गई शादी, दुल्हन के लुक में वायरल हुआ वीडियो, आखिर कौन है उनके सपनों का राजकुमार?

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल खूब सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। शहनाज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दुल्हन के जोड़े के रूप में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 18 July 2023 6:57 AM GMT
OMG! शहनाज गिल की हो गई शादी, दुल्हन के लुक में वायरल हुआ वीडियो, आखिर कौन है उनके सपनों का राजकुमार?
X
Shehnaaz Gill (Photo- Social Media)
Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल खूब सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर एक्ट्रेस अपने फैंस के बीच छा चुकीं हैं। शहनाज इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा हैं, जो अपनी सादगी से लेकर अपने सरल स्वभाव की वजह से आए दिन हजारों फैंस का दिल चुरा लेती हैं। शहनाज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दुल्हन के जोड़े के रूप में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

दुल्हन बनीं शहनाज गिल

शहनाज गिल सोशल मीडिया हैंडल पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है, फैंस शहनाज गिल से बेहद प्यार करते हैं और मौका मिलते ही उनपर जमकर प्यार की बरसात करते हैं। शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा, जिसे देख कुछ फैंस शहनाज की शादी का कयास लगा रहें हैं तो वहीं कुछ फैंस को दुल्हन के जोड़े में शहनाज को देख सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।

हाथों में मेंहदी, चेहरे पर नजाकत बेहद हसीन लगीं शहनाज गिल

शहनाज गिल के फैंस कब से उन्हें दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं, जब खबरें थीं कि शहनाज और सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर रहें हैं तभी से कई बार शहनाज और सिद्धार्थ की शादी की खबरें भी उड़ चुकीं थीं। ऐसे में अब जब शहनाज ने एक दुल्हन की तरह सज धज कर अपना वीडियो शेयर किया तो फैंस उन्हें देख गदगद हो गए। हाथों में मेंहदी, लाल जोड़ा, हैवी ज्वैलरी और चेहरे पर नजाकत लिए शहनाज गिल का अंदाज देखते बन रहा है।

दुल्हन के जोड़े में शहनाज को देख फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

शहनाज गिल का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहें हैं, वहीं कुछ फैंस तो उनसे शादी से जुड़ा सवाल भी पूछते नजर आ रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "सिद्ध की याद आ गई आपको दुल्हन के रूप में देखकर।" दूसरे ने लिखा, "मेरे सिद्ध की शहजादी।" तीसरे ने लिखा, "मुझे पता है आप सिद्ध को बहुत मिस करती हो।" इसी तरह बहुत से फैंस सिद्ध को याद करते दिख रहें हैं।

शहनाज गिल वर्क फ्रंट

शहनाज गिल बिग बॉस का हिस्सा बनकर देशभर में अपनी दमदार पहचान बनाई। अब तो धीरे-धीरे उनका नाम दुनियाभर में जाना पहचान बन गया है। शहनाज गिल अब तो बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकीं हैं, उन्होंने सलमान खान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, इसी के साथ वह अपने चैट शो "देसी वाइब्स विद शहनाज गिल" को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story