×

Stree 2: खत्म हुआ इंतजार! शुरू हुई 'स्त्री 2' की शूटिंग, जानें कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की ये सीक्वल फिल्म

Stree 2: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

Ruchi Jha
Published on: 9 July 2023 11:08 AM GMT
Stree 2: खत्म हुआ इंतजार! शुरू हुई स्त्री 2 की शूटिंग, जानें कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की ये सीक्वल फिल्म
X
Shraddha kapoor (Image Credit: Instagram)

Stree 2: अपनी सादगी और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा कपूर इन दिनों बी-टाउन की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आए हैं। इस बीच श्रद्धा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां...जो लोग श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

शुरू हुई श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर श्रद्धा कापूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में श्रद्धा एयरपोर्ट पर अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाती नजर आ रही थीं। बता दें कि श्रद्धा कपूर एयरपोर्ट चंदेरी के लिए निकली हैं। जी हां...चंदेरी में 'स्त्री 2' की शूटिंग हो रही है, जिसके लिए श्रद्धा निकल चुकी हैं। बता दें कि फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का काफी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में थे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं।

कब रिलीज होगी 'स्त्री 2'?

आखिरी बार श्रद्धा कपूर को एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं, अब श्रद्धा 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी एक 'चुड़ैल' के आस-पास घूमती है, जो गांव में हर साल आती है और पुरुषों को परेशान करती है। यह फिल्म लैंगिंक संवेदनशीलता के बारे में बात करती है। बता दें कि ये फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं श्रद्धा

बता दें कि श्रद्धा अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story