×

बॉलीवुड की इस दिग्गज सिंगर को कोरोना, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

बॉलीवुड में बेबी डॉल गाने से मशूहर हुई सिंगर कनिका कपूर को कोरोना हो गया है। उनकी रिपोर्ट आई है जिसमें वो कोरोन से पॉज़िटिव पाईं गई हैं।

Roshni Khan
Published on: 20 March 2020 8:13 AM GMT
बॉलीवुड की इस दिग्गज सिंगर को कोरोना, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
X
बॉलीवुड की इस दिग्गज सिंगर को कोरोना, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

मुंबई: बॉलीवुड में बेबी डॉल गाने से मशूहर हुई सिंगर कनिका कपूर को कोरोना हो गया है। उनकी रिपोर्ट आई है जिसमें वो कोरोन से पॉज़िटिव पाईं गई हैं। लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कनिका कुछ ही दिनों पहले लंदन से लौटी थीं। एक खबर में बताया गया कि उन्होंने कोरोना से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं और तो और उन्होंने डिनर पार्टी भी दी।

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: शिवराज ही नहीं मुख्यमंत्री पद की रेस में ये 3 दिग्गज नेता भी शामिल

बॉलीवुड में कनिका कपूर एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने बेबी डॉल मैं सोने जैसे मशहूर गाने को अपनी आवाज़ दी है। इसके अलावा वो बहुत से सिंगिंग रियलिटी शो में भी जज किया है।

195 मामले सामने आए हैं

आपको बता दें कि, भारत सरकार की कोशिश के बीच भी कोरोना का दायरा फैलता जा रहा है। इसकी रोकथाम को लेकर देश में हर तरह से एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अबतक देश में कुल 195 मामले सामने आए हैं, जिनमें 163 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं।

बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स भी इस गंभीर बीमारी से बचने की सलाह दे रहे हैं और एहतियातन खुद को आइसोलेट कर के रख रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में अपने पती आनंद आहूजा के साथ लंदन से वापस लौटी हैं। उनका कहना है कि लंदन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्क्रीनिंग के भी पूख्ता इंतजाम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:निर्भया का वो अंतिम समय: डॉक्टर ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, ऐसे बहादुरी से लड़ी बेटी

आपको बता दें कि हाल ही में लंदन से भारत आईं सोनम ने भारत में एअरपोर्ट पर हो रही स्क्रीनिंग को देखकर भारतीय अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि लंदन में अभी भी कोरोना से बचाव के पूरी तरह इंतजाम नहीं हो पाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत लौटते ही उन्हें एक फॉर्म भरने को दिया गया जिसमें उन्हें अपने बीते 25 दिनों का ब्यौरा देने के लिए कहा गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story