×

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब इस मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को दी मात

नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो फोर्ब्स के कवर फोटो पर नज़र आ रही हैं। इस फोटो पर लिखा है केवल 12 भारतीय शामिल। सिंगर ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘गर्व...गर्व.. गर्व खुद पर बहुत गर्व हो रहा है।

Newstrack
Published on: 15 Dec 2020 8:21 AM GMT
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब इस मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को दी मात
X
नेहा का नाम फोर्बस की लिस्ट में उन टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को काफी प्रभावित किया है।

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। महज़ 32 साल की उम्र में नेहा ने कई बड़े अवार्ड अपने नाम किये हैं। उनकी गिनती आज बॉलीवुड की सफल गायिकाओं में होती है।

उन्होंने कई टीवी शो को जज किया है। आज वो इंडियन 12 की जज हैं। उन्हें टॉप हिंदी और पंजाबी फीमेल आर्टिस्ट 2020 का खिताब भी मिला चुका है।

उनके नाम अब एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इसके आगे उनकी सभी पिछली उपलब्धियां छोटी पड़ जाएंगी। नेहा का नाम उस लिस्ट में शामिल हुआ है जिसमें शामिल होकर वो अमिताभ बच्चन और शाहरुख ख़ाने के लभगभ बराबर आकर खड़ी हो गई हैं।

Neha IN Forbes सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब इस मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को दी मात (फोटो:सोशल मीडिया)

हिमांशु की सगाई: इस फिल्म राइटर से करेंगे शादी, स्वरा भास्कर को कर चुके हैं डेट

इस मामले में दी कई सुपरस्टार्स को मात

दरअसल, नेहा का नाम फोर्बस की लिस्ट में उन टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को काफी प्रभावित किया है।

फोर्ब्स मैग्ज़ीन ने हाल ही में कुछ स्टार्स की लिस्ट जारी की है, जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं। एशिया पेसिफिक रीज़न के टॉप मोस्ट सेलेब्स की इस लिस्ट में नेहा कक्कड़ का भी नाम है।

सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात जानकारी फैंस को दी है साथ ही अपना खुशी भी ज़ाहिर की है, और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसक लिस्ट में केवल 12 भारतीयों के नाम हैं।

Forbes सिंगर नेहा कक्कड़ ने अब इस मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को दी मात (फोटो:सोशल मीडिया)

Bigg Boss में धक्का मुक्की! विकास ने महिला कंटेस्टेंट को पूल में धकेला, मिली सजा

नेहा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो फोर्ब्स के कवर फोटो पर नज़र आ रही हैं। इस फोटो पर लिखा है केवल 12 भारतीय शामिल। सिंगर ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘गर्व...गर्व.. गर्व खुद पर बहुत गर्व हो रहा है।

आप लोग जानते हैं दोस्तों इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन सर, शाहरुख सर के साथ मेरा नाम है। आप सभी का बहुत शुक्रिया, भगवान का शुक्रिया। #Nehearts के फैंस का शुक्रिया।'

कंगना के घर मातम: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेत्री ने दी जानकारी

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story