×

Anjali Arora: मेकअप रूम से लीक हुआ अंजली अरोड़ा का वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, देखें जरूर

Anjali Arora Video: कच्चा बादाम गाने से रातों रात स्टार बन चुकीं अभिनेत्री अंजली अरोड़ा अक्सर खबरों में रहती हैं। खासतौर पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ ही जाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Aug 2023 8:33 AM GMT
Anjali Arora: मेकअप रूम से लीक हुआ अंजली अरोड़ा का वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, देखें जरूर
X
Anjali Arora Video (Photo- Social Media)
Anjali Arora Video: कच्चा बादाम गाने से रातों रात स्टार बन चुकीं अभिनेत्री अंजली अरोड़ा अक्सर खबरों में रहती हैं। खासतौर पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ ही जाते हैं। जी हां!! अंजली अरोड़ा का करियर भले ही उतनी तेजी से उड़ान नहीं भर रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर अंजली अरोड़ा का खूब सिक्का चलता है। आज फिर अंजली अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका किलर अंदाज देखने को मिल रहा है।

वायरल हो रहा अंजली अरोड़ा का नया वीडियो

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ा का हर पोस्ट उनके फैंस का खूब ध्यान खींचता है। अब अंजली के एक नए वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। अंजली अरोड़ा के इस नए वीडियो के बारे में आपको बताएं तो इसे खुद अंजली अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में अंजली अरोड़ा का दो अलग-अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। जी हां!! आइए बताते हैं कैसे?
दरअसल अंजली अरोड़ा द्वारा शेयर किया गया वीडियो एक ट्रांजिशन वीडियो है। जिसमें अंजली पहले सिंपल अंदाज में नजर आती रहती हैं और फिर पलक झपकते ही वह इंडियन लुक में नजर आने लग जाती हैं। इस वीडियो में अंजली अरोड़ा का दोनों ही अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है।

अंजली अरोड़ा के पोस्ट पर आ चुके हैं हजारों कमेंट्स

अंजली अरोड़ा का क्रेज उनके फैंस के बीच बहुत अधिक है। वह जैसे ही कोई पोस्ट शेयर करती हैं, धड़ल्ले से वायरल हो जाता है और फैंस लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर देते हैं। अंजली के हर पोस्ट पर मिलियन व्यूज बड़ी आसानी से आ जाते हैं। वहीं इस पोस्ट पर भी अंजली के फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "बहुत प्यारी लग रही हो, प्यार हो गया है तुमसे, आई लव यू।" दूसरे ने लिखा, "सोशल मीडिया की क्वीन सेल्फ मेड।" इसी तरह अंजली अरोड़ा के तमाम फैंस वीडियो की तारीफ कर रहें हैं।

म्यूजिक वीडियो में आ रहीं नजर

अंजली अरोड़ा ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के शो "लॉकअप" का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह शो की फाइनलिस्ट भी थी। लॉकअप खत्म होने के बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं, हालांकि अबतक कई म्यूजिक वीडियो में जरूर नजर आ चुकीं हैं। उन्हें आखिरी बार शरद मल्होत्रा के साथ "गाफिल" म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। वह ऑनस्क्रीन से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story