×

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक नागी रेड्डी: इन 5 फिल्मों से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

बी नागी रेड्डी एक नम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। जिन्होंने सिनेमा जगह के साथ-साथ सबके दिलों पर भी राज किया। बी नागी रेड्डी एक भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक थे, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में थे। इस मुकाम को पाने के लिए नागी रेड्डी ने दिन रात एक कर मेहनत की।

Monika
Published on: 2 Dec 2020 6:28 AM GMT
प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक नागी रेड्डी: इन 5 फिल्मों से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह
X
जन्मदिन

बी नागी रेड्डी एक नम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। जिन्होंने सिनेमा जगह के साथ-साथ सबके दिलों पर भी राज किया। बी नागी रेड्डी एक भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक थे, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में थे।

इस मुकाम को पाने के लिए नागी रेड्डी ने दिन रात एक कर मेहनत की। इनके रस्ते पर जो भी मुश्किलें आई नागी रेड्डी ने उन सभी का डट कर सामना किया। जिसके चलते वह लोगों के लिए एक मिसाल बने। आज भले नागी रेड्डी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी तमाम फ़िल्में लोगों को उनकी याद दिलाती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी कुछ फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिसे दर्शों का खूब प्यार मिला।

बी नागी रेड्डी का जन्म

बी नागी रेड्डी का पूरा नाम बोम्मिरड्डी नागी रेड्डी हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर, 1912 में पोट्टीपाडु गांव, मद्रास में हुआ था। साल 25 फरवरी,2004 में उनकी मृत्यु हो गई। वह एक भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक थे, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में थे। उन्होंने चेन्नई में ‘विजया वाहिनी स्टूडियो’ की स्थापना की, जो उस समय एशिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो था।

ये 5 फ़िल्में रही सुपरहिट

नागी रेड्डी द्वारा निर्मित कुछ फिल्मों में पाताल भैरवी (1951), राम और श्याम, श्रीमन श्रीमती, जूली (1975) शामिल हैं। , और स्वर्ग नारक (1978), जिनमें से दो हिंदी में थे। फिल्म 'पाताल भैरवी' साल 1951 में रिलीज़ की गई थी।

पाताल भैरवी

फिल्म पाताल भैरवी साल 1951 में रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म को के वी रेड्डी ने डायरेक्ट किया था। वही इसके निर्माता अलूरी चक्रपाणिबी , नागी रेड्डी थे।

राम और श्याम

राम और शाम(1967 ) हिंदी फिल्म है। इसके निर्माता नागी रेड्डी थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में दिलीप कुमार, वहीदा रहमान, मुमताज, निरूपा रॉय और प्राण के साथ जन्म के समय जुड़वा बच्चों के रूप में दोहरी भूमिका में था। हिंदी सिनेमा किए एक सफ़ल और हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से दिलीप कुमार के करियर में तेज़ी आई थी।

श्रीमन श्रीमती

हिंदी फिल्मों में श्रीमन श्रीमती (1982)फिल्म ने अलग कहानी के साथ दर्शकों के दिनों में जगह बनाई। ये फिल्म विजय रेड्डी द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार और राखी गुलज़ार मेन रोल में थे। राजेश रोशन ने इस फिल्म में संगीत दिया है।

ये भी पढ़ें: आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

जूली

जूली (1975) में रिलीज़ हुई फिल्म हैं। लक्ष्मी और विक्रम इस फिल्म में मेन रोल में थे। फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया है। इस फिल्म से दर्शकों को एक अलग ही कहानी देखने को मिली थी जिसमें प्रेमी अपने रिश्ते को ख़त्म कर देता है, साथ ही अपनी प्रेमिका को गर्भवती छोड़ देता है। लोगों के बीच यह एक बेहद नई कने थी।

यह भी पढ़ें: Yahoo पर सबसे ज्यादा सर्च किए ये फेमस चेहरे, टाॅप पर हैं रिया और सुशांत

स्वर्ग नरक

फिल्म स्वर्ग नरक 1978 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार, जितेंद्र, विनोद मेहरा ,मौसुमी चटर्जी, शबाना आज़मी जैसे लोग शामिल हुए थे। नागी रेड्डी की ये फिल्म की हिंदी भाषा में बनी थी। इस फिल्म में दिखाए गए सभी कास्ट को लोगों ने पसंद किया साथ ही यह फिल्म लोगों के दिलों पर आज भी राज करती हैं। जिसके संगीत भी दर्शकों को पसंद हैं।

यह भी पढ़ें: दाऊद की बेवफा प्रेमिका: अब इस नेता पर आया दिल, इंटरव्यू से हुआ खुलासा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story