×

Sridevi Daughter: सजेगा जोड़ा...रचेगी मेहंदी, दुल्हन बनेगी श्रीदेवी की ये लाडली बेटी, सामने आया वीडियो

Sridevi Daughter: दिग्गज अदाकार श्रीदेवी भले अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी दोनों बेटियां उनका नाम रोशन कर रही हैं। इस बीच उनकी एक लाडली बेटी को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 17 July 2023 10:37 AM GMT
Sridevi Daughter: सजेगा जोड़ा...रचेगी मेहंदी, दुल्हन बनेगी श्रीदेवी की ये लाडली बेटी, सामने आया वीडियो
X
Sridevi Daughter (Image credit: Instagram)

Sridevi Daughter: श्रीदेवी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार थी, उनकी फिल्में और शानदार एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। भले वह आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी दोनों बेटियां अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर अपनी मां का नाम रोशन कर रही हैं। इस बीच श्रीदेवी की एक बेटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां..आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला?

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर किसे कर रही हैं डेट?

पिछले काफी समय से जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की डेटिंग की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। कई बार लव बर्डस को एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, कुछ समय पहले यह भी खबर सामने आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर दोनों साथ हो गए हैं। जी हां...सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने भाई अर्जुन कपूर के घर जाते हुए स्पॉट हुई हैं।

गाड़ी में एक साथ स्पॉट हुए जान्हवी और शिखर

वायरल हो रहे इस वीडियो में जान्हवी कपूर और इस वीडियो में जान्हवी और शिखर एक ही कार में बैठे हुए दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जान्हवी और शिखर व्हाइट कलर की ड्रेस में एक-दूसरे को ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। दोनों रिमझिम बारिश में गाड़ी के अंदर बैठकर बातें करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'प्यार किया तो डरना क्या? जब प्यार है डेट कर रहे हो तो कबूल लो भाई।'

क्या शादी करने जा रही हैं जान्हवी?

आए दिन जान्हवी और शिखर को एक साथ देख फैंस सोशल मीडिया पर यह दावा कर रहे हैं कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी अब जल्द अपने बॉयफ्रेंड शिखर के संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। खैर, फैंस का इस तरह का दावा करना भी गलत नहीं हैं, क्योंकि जान्हवी हर स्पेशल जगह पर शिखर के साथ स्पॉट होती हैं।

कुछ दिनों पहले जान्हवी और शिखर को मंदिर में भी देखा गया था। वहीं सोशल मीडिया पर एक पार्टी की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी, जिसमें जान्हवी के पापा शिखर संग कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे थे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story