×

Sridevibirthday: मां के लिए बेटी ने लिखा ऐसा भावुक पोस्ट, रो देंगे आप भी

धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बोनी कपूर और श्रीदेवी की लाड़ली जानवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के बर्थडे के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया।

Roshni Khan
Published on: 13 Aug 2019 10:01 AM GMT
Sridevibirthday: मां के लिए बेटी ने लिखा ऐसा भावुक पोस्ट, रो देंगे आप भी
X

मुंबई: धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बोनी कपूर और श्रीदेवी की लाड़ली जानवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के बर्थडे के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। जान्हवी ने एक तस्वीर शेयर की और तस्वीर के साथ लिखा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां, जन्मदिन मुबारक हो। जान्हवी के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, रिया कपूर समेत उनके तमाम चाहने वालों ने अपना प्यार जाहिर किया।

ये भी देखें:आधी रात छात्रा के कमरे में घुसा, फिर लूटी आबरू और दी ऐसी मौत

जान्हवी कपूर अपनी मां के बेहद करीब थीं। वह अपनी मां को अपना आदर्श मानती थीं और चाहती थीं कि श्रीदेवी उनकी पहली फिल्म रिलीज होते देखें। लेकिन फिल्म 'धड़क' रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीदेवी की मौत पूरे कपूर परिवार के साथ पुरे बॉलीवुड को एक सदमा दे गयी। उस समय अर्जुन कपूर ने बहनों और पिता बोनी कपूर को संभाला। वहीं जान्हवी ने भी काफी मजबूती दिखाई।

ये भी देखें:15 अगस्त को कश्मीर में अमित शाह कर सकते हैं ये बड़ा काम

मां के जाने के कुछ दिन बाद जान्हवी काम पर लौट आईं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जान्हवी से मां को लेकर सवाल भीं किए जाते थे। कई दफा वह इमोशनल भी हो जाती थी लेकिन उन्होंने खुद को बखूबी संभाला भी था। इसमें भाई अर्जुन कपूर का भी बड़ा हाथ है। उन्होंने हर जगह परिवार को बखूबी संभाला। वह उनके लिए ढाल बनकर सामने आए। साफ नजर आया कि श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन, खुशी और जान्हवी में एक अलग बॉन्डिंग बनी। जान्हवी के साथ तो अर्जुन 'कॉफी विद करन' में भी आए थे। जहां दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story