×

Bollywood Special: अपनी शर्तों पर काम करती थीं ये अदाकार, आइए जानें सुचित्रा सेन के अनसुने सफर की कहानी

Bollywood Special: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकार सुचित्रा सेन अपनी शर्तों पर काम करने वाली एक्ट्रेस में से एक थीं। आइए आज उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 2 May 2023 8:09 AM GMT
Bollywood Special: अपनी शर्तों पर काम करती थीं ये अदाकार, आइए जानें सुचित्रा सेन के अनसुने सफर की कहानी
X
Bollywood Special (Image Credit: Instagram)

Bollywood Special: 'तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा....तो नहीं.....' ये गाना सुनकर कुछ याद आया? यह वो फिल्म थी, जिसने सुचित्रा सेन को एक हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई थी। अपने दमदार अभिनय के अलावा, सुचित्रा अपने उसूलों और दमदार व्यक्तित्व के लिए भी जानी जाती थीं। अब भले वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन अपनी सुपरहिट फिल्मों के कारण वह अभी भी करोड़ों लोगों के दिलों में जिंदा है। आइए आज हम सुचित्रा की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आपको बताते हैं।

बॉलीवुड की पहली 'पारो' थीं सुचित्रा सेन

सुचित्रा को ज्यादातक बंगाली फिल्मों में देखा गया था। उनकी पहली फिल्म 'शेष कोठाय' थी, जो साल 1952 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन उनकी पहली हिंदी फिल्म 'देवदास' थी, जिसमें उनके किरदार पारो ने सबके दिलों में एक खास जगहा बना ली थी। एक तरह से कहा जाए तो वो हिंदी सिनेमा की पहली पारो थीं। सुचित्रा ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें आज भी अगर देखने के लिए बैठ जाए तो आप अपनी नजर एक पल के लिए हटा नहीं सकते हैं। इन फिल्मों 'देवदास', 'आंधी', 'ममता', 'बंबई का बाबू', जैसी फिल्में शामिल हैं।

अपने उसूलों पर काम करती थीं सुचित्रा सेन

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि सुचित्रा को उनके दमदार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था। वह अपने उसूलों पर काम करने वाली एक्ट्रेस में से एक थीं। उनके उसूल इतने पक्के थे कि एक बार उन्होंने सत्यजीत रे और दिग्गज कलाकार राज कपूर के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। दरअसल, सुचित्रा को दोनों व्यवहार कुछ पसंद नहीं आया था, जिस कारण उन्होंने इतनी बड़ी फिल्में करने से मना कर दिया था।

15 साल की उम्र में हो गई थी सुचित्रा सेन की शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, आजादी की लड़ाई के समय सुचित्रा का परिवार बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आया था। 15 साल की उम्र में सुचित्रा की शादी एक बिजनेसमैन से हुई थी। शादी के अगले ही साल उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। एक तरफ जहां फिल्मी सफर में सुचित्रा को लगातार सफलता मिल रही थी, वहीं इससे उनके निजी जीवन पर असर पड़ने लगा था। पति से उनकी अनबन रहने लगी और इसके कारण उनके पति उन्हें भारत में छोड़ दिया और खुद अमेरिका चले गए।

इंडस्ट्री से गायब हो गईं सुचित्रा सेन

सुचित्रा बंगाली फिल्मों में लगातार कमाल कर रही थीं, लेकिन एक फिल्म ने न सिर्फ उनका करियर, बल्कि जीवन बदल दिया। फिल्म 'प्रणय पाशा' के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपने करीब 25 साल के फिल्मी सफर पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपनी सार्वजनिक उपस्थिति लगभग खत्म कर दी और खुद को अपने घर में सीमित कर दिया। फिल्मी सफर खत्म करने के बाद वह आध्यात्म की तरफ मुड़ गईं और कभी सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा भी नहीं दिखाया।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story