×

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया ऐसा मीम, देखकर लोग हो जाएंगे लॉकडाउन...

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर है। भारत में भी 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के सहारे लोगों को जागरूक और इंटरटेन कर रहे हैं।  स्टार्स इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर कर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।

suman
Published on: 26 March 2020 1:59 AM GMT
सुनील ग्रोवर ने शेयर किया ऐसा मीम, देखकर लोग हो जाएंगे लॉकडाउन...
X

मुंबई: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर है। भारत में भी 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के सहारे लोगों को जागरूक और इंटरटेन कर रहे हैं। स्टार्स इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर कर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने अलग अंदाज में फैन्स को एक मैसेज दिया है।

यह पढ़ें...अमिताभ ने कोरोना पर दी ये बड़ी जानकारी, पीएम मोदी ने किया रीट्वीट

दरअसल, सुनील ने एक मीम शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सुनील ग्रोवर लंबे बालों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मीम के माध्यम से बताने की कोशिश की है कि कोरोना के दहशत के बीच घर से निकलने के लिए मना किया गया है। अगर कोई निकलता है तो उसे पुलिस पकड़ सकती है।

सुनील ग्रोवर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- भगवान के लिए घर में रहो।

पीएम मोदी ने जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा की तो पूरे देश में लोग अपनी रोजमर्रा की सामग्री एकत्रित करने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े। राशन, मेडिकल स्टोर्स पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। ऐसा करना पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन था। कई टीवी स्टार्स ने इसका खुलकर विरोध भी किया था। विरोध करने वालों में टीवी एक्टर करण पटेल का भी नाम शामिल है। सभी सितारें अपने -अपने तरीके से लोगों को जागरुक करने की कोशिश में लगे हैं। अब लोगों को भी इसे समझने की जरूरत है।

यह पढ़ें...वीडियो: इटली में फंसी इस सिंगर ने बताई आपबीती, सुन कांप जाएगी रूह

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में लगातार कदम उठाने के बावजूद संक्रमितों की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। अभी तक महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।

suman

suman

Next Story