×

Sunil Grover ने सड़क किनारे किया ऐसा काम, वीडियो देख आपको भी एक्टर पर आएगा तरस

Sunil Grover: सोशल मीडिया पर टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद बुरी हालत में दिख रहे हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 4 Sep 2023 6:24 AM GMT
Sunil Grover ने सड़क किनारे किया ऐसा काम, वीडियो देख आपको भी एक्टर पर आएगा तरस
X
Sunil Grover (Image Credit: Instagram)

Sunil Grover: 'द कपिल शर्मा शो' में गुलाटी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए सुनील ग्रोवन इन दिनों टीवी की दुनिया भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने चाहने वालों के लिए एक्टिव रहते हैं। बहुत जल्द सुनील, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुनील बेहद अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी बेहद मुश्किल है। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

वायरल हुआ सुनील ग्रोवर का वीडियो

सुनील ग्रोवर ना केवल अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपने ' डाउन टू अर्थ' नेचर की वजह से भी जाने-जाते हैं। यही कारण है कि उनके फैंस उनसे खूब प्यार करते हैं। वहीं, सुनील भी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर कर फैंस संग जुड़े रहते हैं। इस बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे पर लगी टंकी से अपने कपड़ों को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पास एक टब भरा हुआ है, जिसमें कपड़ें पड़े हुए हैं। आसपास जमीन पर भी कपड़े बिखरे हुए हैं। वह सोटे से कपड़ों को धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, "मैं अपना पसंदीदा काम कर रहा हूं।"

लोगों को पसंद आ रहा एक्टर का ये वीडियो

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, लोगों ने कमेंट बॉक्स में कमेंट की भरमार कर दी। जहां कुछ फैंस ने एक्टर के वीडियो पर प्यार लुटाया, तो वहीं कुछ यूजर्स ने एक्टर मजाक भी बनाया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ''मेरे यहां भी काम वाले की बहुत जरुरत है।'' तो किसी ने सुनील के हाथों में घड़ी को नोटिस करते हुए लिखा- ''भाई घड़ी तो उतार देते कम से कम।'' किसी ने लिखा- ''डॉक्टर कपड़ों का ट्रीटमेंट कर रहे हैं।"

फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

बता दें कि सुनील ग्रोवर अब 'कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आते हैं और वह काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर भी हैं। हालांकि, वह बहुत जल्द शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुनील बेहद अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'जवान' 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story