×

भारी लहंगा-बोल्ड एक्ट्रेस! चल रही कई घंटो से इसकी तेजी से तैयारी, मचेगा धमाल

बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सनी लियोनी अब क्लासिकल डांस करते हुए नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी जल्द ही एक ग्रुप डांस 'अभिमन्यु' में नजर आने वाली हैं।

Shreya
Published on: 30 Oct 2019 12:08 PM GMT
भारी लहंगा-बोल्ड एक्ट्रेस! चल रही कई घंटो से इसकी तेजी से तैयारी, मचेगा धमाल
X
भारी लहंगा-बोल्ड एक्ट्रेस! चल रही कई घंटो से इसकी तेजी से तैयारी, मचेगा धमाल

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सनी लियोनी अब क्लासिकल डांस करते हुए नजर आने वाली हैं। सनी लियोनी जल्द ही एक ग्रुप डांस 'अभिमन्यु' में नजर आने वाली हैं। इस डांस को कथक डांसर संदीप महावीर कोरियोग्राफ कर रहे हैं। सनी अपने करियर में पहली बार कथक डांस करते हुए नजर आएंगी। इसमें सनी के आउटफिट पर भी काफी ध्यान दिया जाएगा।

बोल्ड डांस के लिए पहचाने जाने वाली सनी लियोनी इस डांस के लिए काफी अच्छे से तैयारी कर रही हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सनी रोज 12 घंटे इस डांस के लिए प्रेक्टिस करती हैं। सनी अपने डांस से दर्शकों को खुश करने में लगी हैं। बताया जा रहा है कि इस क्लासिकल डांस में सनी लियोनी 15 किलो का लंहगा पहनकर डांस करती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ने मैट्रिक्स जिम का किया उद्घाटन, देखने के लिए उमड़ी भीड़

इस डांस को लेकर कोरियोग्राफर महावीर का कहना है कि, अभिमन्यु करना उनके जीवन का एक बड़ा सपना था, जिसे सनी पूरा कर रही हैं। सनी लियोनी 60 डांसर्स के साथ भारी भारतीय कपड़ों में अभिनय की अभ्यास कर रही हैं। आपको बता दें कि, 'अभिमन्यु' एक तरह का प्ले है, जो कि ब्रोडवे स्टाइल में पेश किया जाएगा। ये कथक और हिमहॉप डांस का मिश्रण होगा।

वहीं इस डांस को लेकर सनी ने कहा कि, मैं हमेशा से एक ब्रॉडवे करना चाहती थी और ये अभिमन्यु के जरिए और महावीर के साथ सच में बदल रहा है। बता दें कि अभिमन्यु एक डांसर की यात्रा है, जिसे कई प्रामाणिक डांस स्टाइल और संगीत के माध्यम से दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: नच बलिए 9: प्रिंस और युविका बने विनर, ये रही रनरअप की लिस्ट!

Shreya

Shreya

Next Story