×

सुशांत का बड़ा खुलासा: पुलिस ने दी ये जानकारी, सामने आई मौत की वजह

सुशांत की खुदकुशी की खबर मिलते ही पुलिस उनके बांद्रा के फ्लैट पर पंहुची। पुलिस ने सुशांत के नौकर से पूछताछ की, साथ आस-पास की और उनके घर की छानबीन भी की।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Jun 2020 10:26 AM GMT
सुशांत का बड़ा खुलासा: पुलिस ने दी ये जानकारी, सामने आई मौत की वजह
X

मुंबई। बॉलीवुड के दिलचस्प एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। सुंशात की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में गम का माहौल छाया हुआ है। सुशांत ने अपने बांद्रा के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस बात की जानकारी उनके घर पर काम करने वाले नौकर ने पुलिस को दी। फिलहाल तो मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने एक खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ दोस्त उनके घर पर थे।

ये भी पढ़ें... एक और अनामिका शुक्ला: रिश्तेदारों पर लगाया फर्जीवाड़ा, लगा ये आरोप

पुलिस ने बताई वजह

सुशांत की खुदकुशी की खबर मिलते ही पुलिस उनके बांद्रा के फ्लैट पर पंहुची। पुलिस ने सुशांत के नौकर से पूछताछ की, साथ आस-पास की और उनके घर की छानबीन भी की।

मुंबई पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत बीत 6 महीने से डिप्रेशन में थे। ऐसे में पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनके साथ उनके घर पर कुछ दोस्त भी थे।

पुलिस ने जब उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो कमरे में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत यंग जेनरेशन के लाजवाब कलाकार थे। उनकी एक्टिंग के चलते दर्शक उनके फैन बन गए थे।

पुलिस के इस बयान से हालांकि कुछ साफ जाहिर नहीं हो रहा है, क्योंकि अभी 9 जून को उनकी मैनेजर रह चुकी दिशा के सुसाइड करने पर सुशांत ने सांत्वना भी जाहिर की थी। तब तक तो ऐसा कुछ नहीं सामने आया था। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें...RIP Sushant: शव लटका रखा घर पर, खौफ में आए बड़े-बड़े दिग्गज एक्टर

‘किस देश में है मेरा दिल’

सुशांत सिंह राजपूत वैसे तो इंजीनियरिंग के छात्र थे, लेकिन एक्टिंग का शौक होने की वजह से सुशांत ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन् 2008 में की थी। इस सीरियल का नाम ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी।

लेकिन सुशांत को पहचान तो जी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से ही मिली थी। लोग जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल को देखना बहुत पसंद करते थे। इस सीरियल में सुशांत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे। वहीं बहुत लंबे समय तक दोनों का अफेयर भी चल रहा था।

ये भी पढ़ें...Sushant Singh Rajput: विरोध के बावजूद हासिल किया मुकाम, लेकिन आज छोड़ गए हमें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story