×

सुशांत केस: तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल, जारी किया वीडियो

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया को दिखाने के लिए पुलिस काम करती है, लेकिन जांच के मामले में मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी यकीन नहीं किया जा सकता है।

Shreya
Published on: 3 Aug 2020 5:37 AM GMT
सुशांत केस: तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल, जारी किया वीडियो
X
Sushant Singh Rajput

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है। वहीं खबरें हैं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की काफी आलोचना भी हो रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक लाइव चैट के दौरान कहा कि मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: संजय निरुपम ने कहा- IPS को क्वारनटीन करना पागलपन, हस्तक्षेप करें सीएम उद्धव

Tanushree Dutta

मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं कर सकते

बता दें कि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता तकरीबन दस साल से इंडस्ट्री से अलग हैं और उन्होंने पिछले साल ME TOO मूवमेंट के तहत बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में रहीं। वहीं तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इस बीच एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया को दिखाने के लिए पुलिस काम करती है, लेकिन जांच के मामले में मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भी यकीन नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: राखी पर सुशांत की बहन का इमोशनल पोस्ट, पढ़कर आंखें हो जाएंगी नम

सुशांत के सुसाइड को लेकर काफी परेशान हैं तनुश्री

उन्होंने लाइव चैट में कहा कि सुशांत के सुसाइड को लेकर वह काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी को किसी की भी नहीं पड़ी। खासकर जब तक आउटसाइडर हो। उन्होंने सुशांत केस की जांच को लेकर कहा कि न्यायसंगत जांच के लिए मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता है। वो मामलों को निपटाने में बहुत जल्दबाजी करते हैं। वह अक्सर आरोपी को जानते हैं और नेताओं से मिले होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये केवल स्टेटमेंट देने के लिए बुलाते हैं, क्योंकि मामला गर्म होता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 दिन में इतनी बार बदला गया सुशांत के मोबाइल का सिम, हुए ये खुलासे

vinay tiwari

जांच के लिए पहुंचे पटना SP को किया गया क्वारनटीन

बता दें कि सुशांत के पिता द्वारा रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है। कहा जा रहा है कि इस मामले की जांच में बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। वहीं इस मामले की गुत्थी सुलझाने पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र सरकार ने क्वारनटीन कर दिया है। जिसे लेकर भी एक नया विवाद शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना के SP को जबरन किया क्वारनटीन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story