×

सुशांत केस: जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना के SP को जबरन किया क्वारनटीन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी गुत्थी सुलझाने के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारनटीन कर दिया गया है।

Shreya
Published on: 3 Aug 2020 3:38 AM GMT
सुशांत केस: जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना के SP को जबरन किया क्वारनटीन
X
SP Vinay Tiwari

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी गुत्थी सुलझाने के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारनटीन कर दिया गया है। इसकी जानकारी बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) ने दी है। BMC के अधिकारियों ने बताया कि अफसर विनय तिवारी को क्वारनटीन किया गया है। बता दें कि विनय तिवारी रविवार को ही सुंशात केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: आर्मी का जवान अगवा: आतंकियों का ये प्लान, चप्पा-चप्पा खंगाल रहे सुरक्षाबल

ऑफिसर विनय तिवारी को 'जबरन' किया गया क्वारनटीन

वहीं, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष का आरोप है कि बिहार के आईपीएस ऑफिसर विनय तिवारी को IPS हॉस्टल में रुकने की जगह नहीं दी गई थी। जब उन्होंने अपने रहने की व्यवस्था कर ली तो उनसे उनका ठिकाना पूछा गया। जिसके बाद BMC ने विनय तिवारी को कोरोना संक्रमण के डर से क्वारनटीन कर दिया। उन्होंने कहा कि BMC ने ऑफिसर विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन किया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: इस विशेष पूजा के साथ आज से शुरू हो रहा राम मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम

vinay tiwari

वर्दी पर प्रतिबंध उचित नहीं

उन्होंने आगे कहा कि कानून के साथ वर्दी पर प्रतिबंध उचित नहीं है। देश की वर्दी एक है जो कानून की रक्षा, जनता की सुरक्षा और न्याय का प्रतीक है। बिहार पुलिस ने कहा कि हमारे अधिकारी के हाथ पर क्वारनटीन की मुहर लगा दी गई है।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने CM ठाकरे से की मुलाकात

उधर, मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम वीर सिंह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकत की और सुशांत केस में अब तक हुई जांच के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा बिहार पुलिस की मुंबई में मौजूदगी और सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के बारे में भी जानकारी दी। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नर ने पहले राज्य गृहमंत्री अनिल देशमुख और फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: लेह एयरपोर्ट बनेगा छावनी: सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली इनको, 4 अगस्त से तैनाती

पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज करवाई है FIR

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद एक्टर के पिता ने इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एक्टर के पिता के के सिंह ने रिया पर संगीन आरोप भी लगाए हैं। जिसके बाद इस मामले की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है। वहीं बिहार पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस जांच में सही ढंग से मदद नहीं कर रही है। वहीं इसके बाद इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए बिहार पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मुम्बई पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: शिवराज के बाद अब ये मुख्यमंत्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में ब्रांदा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इस मामले की जांच मुबंई पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस भी कर रही है। अब तक इस मामले में 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: निखरी अयोध्या: PM मोदी के स्वागत को हुई तैयार, भूमि पूजन का चढ़ा ऐसा रंग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story