×

सुशांत की बैंकॉक ट्रिपः 7 लोग गए थे साथ, ये एक्ट्रेस भी थी मौजूद

रिया ने बताया कि वो इस ट्रिप पर 7 लोगों के साथ गए थे, जिसमे उन्होंने करीब 70 लाख रूपए खर्च किए थे।

Monika
Published on: 29 Aug 2020 5:30 AM GMT
सुशांत की बैंकॉक ट्रिपः 7 लोग गए थे साथ, ये एक्ट्रेस भी थी मौजूद
X
सुशांत का ऑडियो क्लिप (facebook photo )

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई अपनी जांच तेज़ी से कर रही है। सुशांत कि मौत को करीब दो महीने बीतने के बाद अब एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ी है। आज तक को दिए इंटरव्यू में रिया ने अपने और सुशांत के रिश्ते की गहराई के बारे में बताया।

रिया का इंटरव्यू

रिया ने सुशांत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया, वही एक्टर की लाइफस्टाइल के बारे में बातें की। बातों बातों में उन्होंने ने सुशांत की बैंकॉक ट्रिप का भी ज़िक्र किया। रिया ने बताया कि वो इस ट्रिप पर 7 लोगों के साथ गए थे, जिसमे उन्होंने करीब 70 लाख रूपए खर्च किए थे। इस खुलासे के बाद सबके मन में ये सवाल आने लगा कि सुशांत किन 7 लोगों के साथ बैंकॉक ट्रिप पर गए थे? इस सवाल से पर्दा उठाया उनके एक्स अस्सिटेंट साबिर अहमद ने।

बैंकॉक ट्रिप में एक्ट्रेस

एक्स अस्सिटेंट साबिर अहमद ने इंडिया टुडे से ख़ास बातचीत में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, सिद्धार्थ गुप्ता, कुशल जावेरी, अब्बास, सुशांत के बॉडीगार्ड मुस्ताक और खुद साबिर अहमद इस ट्रिप पर गए थे। उन्होंने कहा कि ये सुशांत की उनके पीआरओ टीम और एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ एक ट्रिप थी, जिसमें दो लोग आर शामिल हुए मैं और उनके बॉडीगार्ड मुस्ताक।

यह पढ़ें….बनारस में मचा हड़कंप: अमेरिकी महिला की मौत, भारत आने की थी ख़ास वजह

लक्जुरियस ट्रिप

साल 2018 दिसंबर में सभी लोग बैंकॉक की ट्रिप पर एक प्राइवेट जेट से गए थे। ट्रिप के बारे में साबिर अहमद ने कहा कि वो तीन दिन के लिए सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के साथ होटल में थे। पहले दिन सब लोग बीच पर गए थे। इसके बाद बाकी सभी लोग बैंकॉक घूमे, लेकिन सारा और सुशांत होटल में ही थे।

एक महीने का ट्रिप

साबिर ने आगे बताया कि वो सभी लोग बैंकॉक के आइलैंड होटल में रुके थे। लेकिन सुनामी के चलते इस ट्रिप को बीच में ही रोकना पड़ा। सभी लोगों ने वापस आने का फैसला किया, लेकिन मुझे और मुस्ताक को एक महीने तक वही रुकना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि वापस आने के लिए फ्लाइट के टिकट नहीं मिल पाए थे। एक महीने तक का पूरा खर्च सुशांत ने ही उठाया था। एक महीने के बाद जब दोनों वापस आए तो सैमुएल उन्हें लेने एयरपोर्ट पर आए थे।

यह पढ़ें….NEET-JEE पर छिड़ा सियासी संग्राम, विपक्ष को जवाब देने उतरे भाजपाई सीएम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए@newstrackऔर ट्विटर पर फॉलो करने के लिए@newstrackmediaपर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story