×

क्यों अचानक से ट्रेंड हुई रिया चक्रवर्ती, फिर शुरु हुई गिरफ्तारी की मांग

रिया चक्रवर्ती पर एक बार फिर से गाज गिर सकती है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद लोग फिर से रिया की गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर #RheaChakraborty ट्रेंड करने लगा है।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 1:17 PM GMT
क्यों अचानक से ट्रेंड हुई रिया चक्रवर्ती, फिर शुरु हुई गिरफ्तारी की मांग
X
रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से चर्चा में आई रिया चक्रवर्ती पर एक बार फिर से गाज गिर सकती है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद लोग फिर से रिया की गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर #RheaChakraborty ट्रेंड करने लगा है। आइये जानते है क्या है पूरा मामला।

रिया चक्रवर्ती की बड़ी मुसीबत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। जिसके बाद ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल भी हुई लेकिन जैसे ही रिया को जमानत मिली। एक बार फिर लोग रिया की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।



आपको बता दें कि ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत पर सवाल उठाए है और बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। जिसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर #RheaChakraborty का यूज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी देखिये: सुखबीर सिंह बादल हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

सोशल मीडिया पर छाई रिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स ऐंगल का मामला एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गया है। कई बार ट्रोल हो चुकी रिया चक्रवर्ती फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। सुशांत के फैंस का कहना है कि रिया चक्रवर्ती की जमानत को खारिज किया जाए, और उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया जाए।



और इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। एक यूजर ने लिखा है कि एनसीबी को कुछ तो जानकारी मिली होगी तभी तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस बात को उठाने का फैसला किया। कई जगह तो तरह-तरह के मीम्स बनाकर और सवाल पूछ कर कि कौन-कौन चाहता है कि रिया चक्रवर्ती जेल जाएं जैसे पोस्ट हो रहे है।



ये भी देखिये: लॉकडाउन वाला प्यार हुआ खौफनाक, ऐसी अवस्था में मिले संग जीने-मरने वाले प्रेमी

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story