×

SHOCKING: वैश्या कहा रिया चक्रवती को Sushant Singh Rajput की बहन ने, किया बड़ा खुलासा

Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर अपने अपकमिंग शो 'एमटीवी रोडीज' को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं, चर्चा में आते ही एक बार फिर उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

Ruchi Jha
Published on: 11 April 2023 2:45 PM GMT
SHOCKING: वैश्या कहा रिया चक्रवती को Sushant Singh Rajput की बहन ने, किया बड़ा खुलासा
X
Sushant Singh Rajput (Image Credit: Instagram)

Sushant Singh Rajput Sister Priyanka On Reha Chakraborty: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है और इसका दुख आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है। बॉलीवुड ने 14 जून 2020 को एक चमकता सितारा खोया था, जिसका जिम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ठहराया गया था। सुशांत के परिवार ने रिया पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, पैसे के लिए उनका शोषण करने और उनकी मौत में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को लगभग एक महीने के लिए जेल में रहना पड़ा था।

सुशांत की मौत के बाद गायब हो गई थीं रिया

जेल से तो रिया वापस आ गई थीं, लेकिन उन्हें ट्रोल करना और उन पर आरोप लगाने का सिलसिला अब तक खत्म नहीं हुआ है। सुशांत की मौत के बाद से तो जैसे रिया गायब ही हो गई थीं। कुछ लोगों ने तो यह भी मान लिया था कि अब रिया का करियर पूरी तरह से खत्म हो चुका है, लेकिन अब 3 साल बाद रिया ने युवाओं पर आधारित रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' से एक बार फिर अपने करियर की शुरुआत की है, जिसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। इस वीडियो में रिया गैंग लीडर के रूप में नजर आ रही थीं और कहती दिख रही थीं कि, ''आपको क्या लगा था, मैं वापस नहीं आऊंगी, मैं डर गई? डरना तो अब आपको है।''

रिया के वीडियो पर सुशांत की बहन ने दी प्रतिक्रिया

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर रिया ने अपना ये वीडियो शेयर किया सुशांत के फैंस ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक रिया के इस वीडियो के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने भी एक ट्वीट कर इस वीडियो का जवाब दिया और कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए।

प्रियंका सिंह ने रिया को कहा वैश्या

दरअसल, प्रियंका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''तुम क्‍यूं डरोगी? तुम तो वेश्‍या थी, हो और रहोगी! प्रश्‍न ये है कि तुम्‍हारे उपभोक्‍ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्‍मत दे सकता है।'' प्रियंका सिंह ने इस ट्वीट के अंत में इंग्लिश में ये भी लिखा, ''सुशांत सिंह राजपूत केस में हो रही देरी के लिए कौन जिम्‍मेदार है, यह स्‍पष्‍ट है।''

प्रियंका के इन शब्दों पर क्या है यूजर्स की प्रतिक्रिया?

अगर हम अपनी राय रखें, तो हम प्रियंका सिंह का दर्द समझ सकते हैं। किसी भी बहन के लिए अपने छोटे भाई को इस तरह से खोना कितना दर्दनाक है, इसका अंदाजा हम या आप नहीं लगा सकते हैं, लेकिन प्रियंका के इन शब्दों पर जाए तो एक महिला होकर सोशल मीडिया पर एक महिला के लिए इस तरह से लिखना सही नहीं है और यह केवल हमारा मानना नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स भी हैं, जो किसी महिला के लिए इस तरह की भाषा को गलत ठहरा रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story