×

सुशांत पर खुलासा: मौत की किसी को पहले से थी खबर, सामने आई ये जानकारी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह सुसाइड कर लिया था। इस खबर से अब तक उनके फैन्स दुखी हैं। सुशांत की मौत के पीछे की वजह उनका डिप्रेशन बताया जा रहा है।

Shreya
Published on: 1 July 2020 12:58 PM GMT
सुशांत पर खुलासा: मौत की किसी को पहले से थी खबर, सामने आई ये जानकारी
X

लखनऊ: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह सुसाइड कर लिया था। इस खबर से अब तक उनके फैन्स दुखी हैं। सुशांत की मौत के पीछे की वजह उनका डिप्रेशन बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और अब तक कई लोगों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। इस बीच कई लोगों ने इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

सुशांत की मौत की टाइमिंग को लेकर खड़े हुए सवाल

वहीं इस बीच कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसके बाद उनके फैन्स भी CBI जांच की मांग कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। साथ में ये भी कहा जा रहा है कि कोई था ऐसा जिसे सुशांत के सुसाइड के बारे में खबर थी।

यह भी पढ़ें: हादसे ही हादसे: 24 घंटों में खून से लथपथ हुआ राजस्थान, कई लोगों की मौत

विकीपीडिया पर पहले से ही एडिट हो गई थी मौत की खबर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट्स में फैन्स द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के विकीपीडिया पेज की रिवीजन हिस्ट्री शेयर की गई है। ट्वीट्स के मुताबिक, सुशांत के विकीपीडिया पेज पर उनकी मौत की जानकारी को 8 बजकर 59 मिनट पर ही अपडेट हो गई थी। जबकि ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत करीब साढ़े नौ बजे अपने कमरे से बाहर निकले थे और फिर जूस लेकर अपने रूम में वापस चले गए थे।

यह भी पढ़ें: कुलपति ने किया ये खास काम, कोरोनाकाल में चमका सैफई विश्वविद्यालय

12 बजे आई थी मौत की जानकारी

वहीं सुशांत के खुदकुशी की खबर सभी को करीब 12 बजे के आसपास मिली। अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विकीपीडिया पर उनकी मौत की खबर को पहले से ही कैसे अपडेट कर दिया गया। इस पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं और फैन्स CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खतरे में कुर्सीः कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक दल नेता की उठापटक और उपचुनाव

यूजर्स ने इस मामले में खड़ा किया सवाल

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह कैसे हो सकता है कि एक इंसान विकीपीडिया पर यह पहले से ही कैसे अपडेट कर सकता है कि वह सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर सुसाइड करके मर गया है। इसका मतलब है कि किसी को उनकी मौत की खबर के बारे में पहले से ही पता था। कुछ तो गड़बड़ है। मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।





सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जारी है जांच

बता दें कि पुलिस लगातार सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच कर रही है और यह जांच YRF तक पहुंच चुकी है। वहीं अगर विकीपीडिया पर मौजूद जानकारी की बात की जाए तो इसे अब उस पेज से एडिट करके हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में आया नया पेंचः शिवराज और संगठन इन्हें लेकर है खींचतान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story