×

Munmun Dutta: तो क्या मम्मी बन रहीं मुनमुन दत्ता, कैसे शूट करेंगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा, आइये जाने इसकी हकीकत

Munmun Dutta Pregnancy: टेलीविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" अधिकतर चर्चा में बना रहता है। शो कभी विवादों की वजह से चर्चा में रहता है तो कभी-कभी अपने स्टारकास्ट के चलते। वहीं इसी बीच खबरें वायरल हो रहीं हैं कि शो की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्रेग्नेंट हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2023 12:57 PM GMT
Munmun Dutta: तो क्या मम्मी बन रहीं मुनमुन दत्ता, कैसे शूट करेंगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा, आइये जाने इसकी हकीकत
X
Munmun Dutta Pregnancy (Photo- Social Media)
Munmun Dutta Pregnancy: टेलीविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" अधिकतर चर्चा में बना रहता है। शो कभी विवादों की वजह से चर्चा में रहता है तो कभी-कभी अपने स्टारकास्ट के चलते। वहीं इसी बीच खबरें वायरल हो रहीं हैं कि शो की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्रेग्नेंट हैं, हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, चलिए आपको बताते हैं।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं मुनमुन दत्ता

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो में बबिता जी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की प्रेग्नेंसी की खबरें जोरों शोरों से वायरल हो रहीं हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अगर अब हम आपको सच बताएं तो एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि इसबार भी उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं।

कई बार उड़ चुकीं हैं मुनमुन दत्ता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें

जानकारी के लिए बताते चलें कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर अक्सर ही प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ती रहती हैं। कुछ महीने पहले की बात है, एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ब्लू कलर का आउटफिट पहने नजर आ रहीं थीं, लेकिन उस आउटफिट में उनका पेट ऐसा लग रहा था, जैसे कि वह प्रेग्नेंट हों। हालांकि कुछ दिन बाद अपने आप ही सच सामने आ गया था कि प्रेग्नेंसी की खबरें महज एक अफवाह थी।

सिंगल हैं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं, वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मुनमुन दत्ता का नाम अबतक कई लोगों के साथ तो जुड़ चुका है, लेकिन वह आज भी सिंगल ही हैं। उनकी शादी नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद अक्सर प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आती रहती हैं। मुनमुन दत्ता की खूबसूरती का जादू शो में दिखता ही है साथ ही सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता की दीवानगी देखने को मिलती है, फॉलोअर्स के मामले में वह बॉलीवुड की कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ चुकी हैं l

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story