×

हो जायेंगे हैरान! आप भी देंखे, असली सेलीब्रिटी है या नकली

क्या आपको कभी कहा गया है कि आप एक सेलिब्रिटी की तरह दिखते हैं? ऐसे लोग निश्चित रूप से हैं। उन लोगों में सेलिब्रिटीज से मिलती-जुलती काफी समान्यताएं हैं।

Shreya
Published on: 18 Nov 2019 10:07 AM GMT
हो जायेंगे हैरान! आप भी देंखे, असली सेलीब्रिटी है या नकली
X
ये लोग आपको कर देंगे हैरान, देखकर असली सेलीब्रिटी का पता लगाना है मुश्किल

इंटरटेनमेंट डेस्क: क्या आपको कभी कहा गया है कि आप एक सेलिब्रिटी की तरह दिखते हैं? ऐसे लोग निश्चित रूप से हैं। उन लोगों में सेलिब्रिटीज से मिलती-जुलती काफी समान्यताएं हैं। आपको विश्वास नहीं होगा कि, ये लोग अपने सेलिब्रिटी से कितने हद तक सामान्य दिखते हैं।

रणबीर कपूर और जुनैद शाद

रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं और वो 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर कपूर को कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं, जिसमें छह फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। कई लोग ये भी बोलते हैं कि, रणबीर कपूर जैसा कोई दूसरा नहीं है। लेकिन अब उनके जैसा दिखने वाला कोई मिल चुका है। जो भले ही उनकी एक्टिंग में उनकी बराबरी न कर पाए, लेकिन उसका लुक बखूबी एक्टर से मिलता हुआ है और उसका नाम है जुनैद शाद।

यह भी पढ़ें: जहरीला है, दिल्ली की जनता को मुफ्त में मिलने वाला पानी- गौतम गंभीर

शाहरुख खान और हैदर मकबूल

फाइनली अब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लुक्स और क्विरकों से मेल खाता एक कार्बन कॉपी मिल गया है। अगर बीते दिनों में देखा जाए तो ऐसे कई लड़के हैं, जिन्होंने स्टार की तरह दिखने की कोशिश की, लेकिन हैदर मकबूल एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने खान की तरह दिखने की सभी सीमाओं को पार कर लिया है।

जॉन अब्राहम और मुबाशिर मलिक

जॉन अब्राहम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जिस्म (2003) से की, जिसने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड के लिए नॉमिनेट करवाया। इसके बाद उनकी पहली फिल्म धूम (2004) आई, जो एक कॉमर्शियल सक्सेस थी। धूम और ज़िंदा (2006) में उनकी निगेटिव भूमिकाओं के लिए, उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में दो अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। उसके बाद वह प्रमुख महत्वपूर्ण सफलता वाटर (2005) में दिखाई दिए। इस एक्टर की एक्टिंग न सही लेकिन मुबाशिर मलिक उनके लुक की बराबरी जरुर की है।

यह भी पढ़ें: अदिति के प्रेम कहानी की ऐसे हुई थी शुरूआत, अंगत बनने जा रहे दूल्हा

सोनाक्षी सिन्हा और प्रिया मुखर्जी

दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा से मेल खाने वाला एक और शख्स है, एक महिला जिसका नाम प्रिया मुखर्जी है।

इमरान हाशमी और मजदाक जान

Emraan Hashmi & Mazdak Jan

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी का कार्बन कॉपी मिल गया है, जो पाकिस्तान में रहता है। मजदाक जान के नाम से जाने वाला एक शख्स, इमरान जैसी समानता रखता है।

टाइगर श्रॉफ और डेविड सहरिया

असमिया अभिनेता डेविड सहरिया सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के चलते रातोंरात सेंसेशन बन चुके हैं। डेविड सहरिया बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के जैसी बहुत ज्यादा समानता रखते हैं।।

यह भी पढ़ें: मंत्री स्वाति सिंह को लेकर MLC ने लिखा सीएम योगी को खत, कही ये चौंकाने वाली बात

Shreya

Shreya

Next Story