×

Amrapali Dubey Bhojpuri Video Songs: आम्रपाली दुबे के इन गानों को देख आहें भरने लग जायेंगे आप

Amrapali Dubey Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड क्वीन आम्रपाली दुबे के गानों की बात ही कुछ है, अपने बेहद रोमांटिक म्यूजिक सॉन्ग से आम्रपाली दर्शकों को आहें भरने पर मजबूर कर देती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 April 2023 7:35 AM GMT
Amrapali Dubey Bhojpuri Video Songs: आम्रपाली दुबे के इन गानों को देख आहें भरने लग जायेंगे आप
X
Amrapali Dubey Bhojpuri Video Songs (Photo- Social Media)
Amrapali Dubey Bhojpuri Video Songs: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड क्वीन आम्रपाली दुबे के गानों की बात ही कुछ है, अपने बेहद रोमांटिक म्यूजिक सॉन्ग से आम्रपाली दर्शकों को आहें भरने पर मजबूर कर देती हैं। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी की हिट जोड़ी मानी जाती है, दोनों के गानों में रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलता है, जो इनके सभी गानों को हिट बना देता है।
तो चलिए आज आपको अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के कुछ हिट और रोमांटिक गानों से रूबरू करवाते हैं।

होंठ ललिया चूसे दा (Hoth Laliya Chikhe Da Na)

आम्रपाली दुबे का गाना "होंठ ललिया चूसे दा" एक रोमांटिक गाना है, जिसमें इनकी जोड़ी सुपरस्टार निरहुआ संग बनी है। इस गाने को में दोनों का भर भरकर रोमांस देखने को मिल रहा है। रोमांस और बोल्डनेस से भरपूर आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसे हिट बना दिया।

सइयां जी सेल्फिश (Saiyan ji Selfish)

आम्रपाली दुबे का गाना "सइयां जी सेल्फिश" बेहद धमाकेदार है। यह गाना लगभग 3 महीने पहले रिलीज हुआ था और अबतक इसे 4.3 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने को आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपनी आवाज से सजाया है। हालांकि इस गाने में आम्रपाली संग निरहुआ नजर नहीं आ रहें हैं बल्कि एजाज़ अहमद खान दिखाई दे रहें हैं।

हमारे पति देव जी (Hamare Pati dev ji)

आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए गाने "हमारे पति देव जी" ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी थी। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ स्टेज पर जोरदार ठुमके लगाकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। ये गाना लगभग दो साल पहले रिलीज हुआ था और अबतक इसे 42 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

कटोरे कटोरे (Katore Katore)

निरहुआ और आम्रपाली का गाना "कटोरे कटोरे" बेहद रोमांटिक है, जिसे देख दर्शकों का पसीना छूट गया था। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री ने परदे पर आग लगा दी थी। "कटोरे कटोरे" को अबतक 38 मिलियन लोग देख चुके हैं।

खोल दे केवड़िया बेहैल भोर (Khole Di Kevadiya Bhail Bhor)

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना "खोल दे केवड़िया बेहैल भोर" जब से रिलीज हुआ है, तभी से इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस वीडियो में एक दूसरे से रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अबतक लाखों व्यूज आ चुके हैं।

पिया जी के मुस्की (Piya Ji Ke Muski)

आम्रपाली दुबे के गाने "पिया जी के मुस्की" को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और आज भी इसे बार बार सुनते हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को रिलीज हुए सिर्फ 7 महीने हुए है और अभी ही इसे 89 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने ने दर्शकों के बीच कितना जबरदस्त धमाल मचाया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story