×

16 की उम्र में कॉलीवुड की मिस मद्रास बनी 'त्रिशा कृष्णन' का जन्मदिन आज  

दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का आज जन्मदिन है। वह आज 36 साल की हो गई हैं। क्या आप जानते हैं तृषा कृष्णन ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा-मीठा' में काम किया था।

Vidushi Mishra
Published on: 4 May 2019 8:29 AM GMT
16 की उम्र में कॉलीवुड की मिस मद्रास बनी त्रिशा कृष्णन का जन्मदिन आज  
X

मुम्बई: दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का आज जन्मदिन है। वह आज 36 साल की हो गई हैं। क्या आप जानते हैं तृषा कृष्णन ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खट्टा-मीठा' में काम किया था।

तृषा कृष्णन का जन्म चेन्नई में हुआ और उन्होंने चर्च पार्क के सेकरेड हर्ट मेट्रीकुलेशन स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के इतिराज कॉलेज फोर वीमेन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।

यह भी देखे: अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर- अफवाह है या सच ?

तृषा कृष्णन बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छुक थी, लेकिन उन्होंने एजुकेशन को प्राथमिकता दी और उसे पूरा करना चाहती थी। उनका आपराधिक मनोवैज्ञानिक बनने का सपना था।

16 साल की उम्र में बनी मिस मद्रास

तृषा कृष्णन 16 साल की उम्र में मिस मद्रास बनी। उन्होंने कई ब्यूटी कंटेस्ट में हिस्सा लिया और जीता भी लेकिन सबसे बड़ी बात है कि वह साल 2001 के मिस इंडिया फिनाले में भी थी, लेकिन जीत न सकी।

तृषा ने ब्यूटीफुल स्माइल अवार्ड भी जीता। तृषा ने भले ही मिस इंडिया का खिताब नहीं जीता लेकिन वो कई डायरेक्टर और फिल्ममेकर की नजरों में आ गई। वह सिंगर फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ में नजर आईं।

तृषा कृष्णन पेटा की गुडविल एबेंसडर भी हैं। उन्होंने अपने फैंस और अन्य लोगों को इंडियन कम्युनिटी के कुत्ते पालने के लिए कहा है।

राणा दग्गुबती ने के साथ रिलेशनशिप

तृषा कृष्णन ने साल 2015 में चेन्नई के बिजनेसमेन वरुण मनियन ने सगाई की। लेकिन चार महीने बाद ही एक्ट्रेस ने ये सगाई तोड़ दी। बाद में खबरें आई की वह राणा दग्गुबाती को डेट कर रहे हैं लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चले। अब अफवाह है कि दोनों रिलेशनशिप से आगे का कदम उठाने जा रहे हैं।

यह भी देखे: अगर आप भी गोद लिए बच्चे के पैरेंट्स है तो आज से ही देना शुरु करें इन बातों पर ध्यान

साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और उनकी मां उमा कृष्णन के खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। 2005 में उमा ने एक मैगजीन के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि मैगजीन में उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो पब्लिश की गई थी।

केस लंबे समय से पेंडिंग था, जिसे देखते हुए तृषा ने इसे वापस लेने का फैसला किया। तृषा ने कोर्ट में इस केस को वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की और कहा कि पब्लिश की गई तस्वीरें उनकी नहीं थीं।

कोर्ट ने जब भी इस केस की सुनवाई की ये दोनों मां-बेटी वहां नहीं पहुंची। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने इन दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story