×

दीपिका और शोएब में लड़ाई: एक्ट्रेस ने खोला राज, इसलिए होता है विवाद

छोटे पर्दे की पॉपुलर जोड़ी शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ लाखों दिलों पर राज करते हैं। दोनों की बोन्डिंग और एक दूसरे के प्रति समझ उनके फैन्स को काफी पसंद आती हैं।

Monika
Published on: 29 Dec 2020 5:01 AM GMT
दीपिका और शोएब में लड़ाई: एक्ट्रेस ने खोला राज, इसलिए होता है विवाद
X
दीपिका- शोएब की लड़ाई, पत्नी ने खोला राज़, इस कारण हुई लड़ाई

छोटे पर्दे की पॉपुलर जोड़ी शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ लाखों दिलों पर राज करते हैं। दोनों की बोन्डिंग और एक दूसरे के प्रति समझ उनके फैन्स को काफी पसंद आती हैं। जिसके चलते वह आइडल कपल कहलाते हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर किया करते हैं।

वीडियो में कही ये बात

आपको बता दें, हाल ही में दीपिका ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी में लड़ाई किस वजह से होती है। इस वीडियो में दीपिका ने बताया कि सुबह के समय पति शोएब गुसे में होते हैं। जिसके वजह से उनकी अक्सर लड़ाई हो जाती है।

इस वजह से शोएब होते हैं गुस्सा

दीपिका ने आगे बताया कि सुबह किसी से बात करना पसंद नहीं करते और अगर उनसे कोई बात करता है या फिर उन्हें डिस्टर्ब करने की कोशिश करता है तो वो इरिटेट हो जाते हैं। दीपिका ने बताया कि उन्हें पहले अपने पति की ये आदत निल्कुल पसंद नहीं थी लेकिन अब वो एडजस्ट हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: फिर मुंबई में कंगना: टाइट सिक्योरिटी का वीडियो आया सामने, एयरपोर्ट पर ऐसे दिखीं

दीपिका ने ननद का मनाया जन्मदिन

बता दें, कि हाल ही में दीपिका ने अपनी ननद सबा का जन्मदिन मनाया था। पूरी फैमिली एक साथ मिल कर काफी एन्जॉय किया। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर शेयर किया है।

दीपिका और पति शोएब दोनों की काफी समय से टीवी से दूर हैं। दीपिका को आखिरी बार ‘कहां हम कहां तुम’ में देखा गया था। वहीं शोएब इब्राहिम को आखिरी बार शो इश्क में मरजावां में देखा गया था।

ये भी पढ़ें : Birthday Special: राजेश खन्ना की इस अदा के दीवाने थे लोग, जानिए दिलचस्प बातें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story