×

मशहूर एक्ट्रेस हुई बेहोश, डॉक्टर ने कहा- थोड़ी देर और होती तो..

गंदी बात फेम टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट चलती शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। गहना के बेहोश होते ही शूटिंग के सेट पर हंगामा मच गया और गहना को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

Shreya
Published on: 26 Nov 2019 10:48 AM GMT
मशहूर एक्ट्रेस हुई बेहोश, डॉक्टर ने कहा- थोड़ी देर और होती तो..
X
मशहूर एक्ट्रेस हुई बेहोश, डॉक्टर ने कहा- थोड़ी देर और होती तो..

मुंबई: गंदी बात फेम टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट चलती शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। गहना के बेहोश होते ही शूटिंग के सेट पर हंगामा मच गया और गहना को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक्ट्रेस की हालत देखते हुए बोला कि, अगर थोड़ी देर हो जाती तो गहना को बचाना मुश्किल हो जाता। हॉस्पिटल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि, गहना अल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' में देखी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: चावल से सावधान! अगर आप इस समय खाते हैं चावल, तो हो सकता है जानलेवा

कोमा में जा सकती थीं गहना

जानकारी के मुताबिक, गहना की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वो मौत के करीब पहुंच गई थीं। हालांकि अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गहना की हालत के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रणव काबरा ने मीडिया को बताया कि, एक्ट्रेस सेरेब्रल ओडेमा और कोमा की हालत में जाने वाली थीं। उन्होंने बताया कि, अगर उन्हें हॉस्पिटल लाने में थोड़ी देर और हो जाती तो उनका बच पाना मुश्किल हो जाता।

यह भी पढ़ें: इनकी 90 करोड़ कमाई हर दिन की, जानिए इस भारतीय की 7 अहम बातें..

एक्ट्रेस को इलेक्ट्रिक शॉक भी देना पड़ा

डॉक्टर ने बताया कि, गहना की पल्स बहुत कमजोर थी औऱ साथ ही उनकी बीपी (ब्लड प्रेशर) भी बहुत कम थी। गहना की हालत इतनी नाजुक थी कि, डॉक्टर को उस दौरान गहना को सीपीआर और एक इलेक्ट्रिक शॉक भी देना पड़ा था। हॉस्पिटल में एडमिट किए जाने के तीन दिन बाद अब एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।

एक्ट्रेस गहना वशिष्ट ALT Balaji की वेब सीरीज 'गंदी बात' के अलावा स्टार प्ल्स के शो 'बहनें' में भी देखी जा चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली की जिद्दी बेटी! ‘दादा’ की भी नहीं सुनती बात, की ऐसी हरकत

Shreya

Shreya

Next Story