×

रामायण के आखिरी एपिसोड देख रो पड़े दर्शक, लव कुश की दीवानी हुई सोशल मीडिया

दर्शक अब रामायण नहीं देख सकेंगे। शनिवार को उत्तर रामायण के आखिरी एपिसोड का डीडी नैशनल ने प्रसारण किया। माँ सीता के धरती में समाहित होते ही रामायण का अंत हो गया।

Shivani Awasthi
Published on: 2 May 2020 6:17 PM GMT
रामायण के आखिरी एपिसोड देख रो पड़े दर्शक, लव कुश की दीवानी हुई सोशल मीडिया
X

लखनऊ: कोरोना वायरस और लॉकडाउन के अलावा जो एक चीज लगातार चर्चा में हैं, वह है रामायण का प्रसारण। लॉकडाउन के बीच रामायण का डीडी नेशनल पर होने वाला प्रसारण इन दिनों एक के बाद एक टीआरपी के रिकॉर्ड रोड रहा है। हालाँकि आज रामायण के आखिरी एपिसोड का प्रसारण हो गया हैं। ये एपिसोड आम दिनों की तुलना में और ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, वजह हैं 'लव-कुश'।

रामायण के आखिरी एपिसोड का हुआ प्रसारण

दर्शक अब रामायण नहीं देख सकेंगे। शनिवार को उत्तर रामायण के आखिरी एपिसोड का डीडी नैशनल ने प्रसारण किया। माँ सीता के धरती में समाहित होते ही रामायण का अंत हो गया। इस दौरान दर्शकों की आँखों में आंसू थे। बच्चे तो फूट फूट कर रोते नजर आये। सोशल मीडिया पर #उत्तर रामायण और #ThankYouRamayan ट्रेंड करने लगा।

ये भी पढ़ेंः 16 अप्रैल को रामायण में आखिर क्या दिखाया गया, दुनिया भर में तोड़ दिए TRP के सारे रिकॉर्ड

राम दरबार में लव कुश की कथा सोशल मीडिया पर छाई

रामायण के आखिरी एपिसोड्स में लवकुश अयोध्या जाते हैं और राम दरबार में कथा सुनाते हैं। लव कुश के किरदार को निभा रहे एक्टर्स की अदाकारी से लेकर राम कथा के भजन तक सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा उत्तर रामायण

सोशल मीडिया पर लव कुश का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षेत्रमाडे छाये हुए हैं। उनके अभिनय की जमकर तारीफ़ हो रही है। इतना ही नहीं ट्विटर पर #UttarRamayanfinale ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः रामायण की खास बात: मां सीता से भी अधिक था इस सती का त्याग

रामायण के आखिरी एपिसोड्स से दर्शन भावुक

ट्वीटर पर एक यूजर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें बच्चे रामायण के खत्म होने को लेकर दुखी है। रामायण के आखिरी एपिसोड को देख कर वो रो रहे हैं।



इतना ही नहीं खुद श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट कर उत्तर रामायण के आखिरी एपिसोड के प्रसारण पर डीडी नेशनल का आभार जताया।

ये भी पढ़ेंःरामायण की इस अभिनेत्री ने लिया दो परिवारों को गोद, लंदन में हैं फंसी



यूजर्स ने राम दरबार में कथा/ भजन की तारीफ़ की तो भजन को प्रदर्शित करने वाले लव कुश के हाव भाव की सराहना की।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story