×

16 अप्रैल को रामायण में आखिर क्या दिखाया गया, दुनिया भर में तोड़ दिए TRP के सारे रिकॉर्ड

देशभर में लॉकडाउन के बीच री-टेलीकास्ट किए जा रहे रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है।

Ashiki
Published on: 2 May 2020 5:05 AM GMT
16 अप्रैल को रामायण में आखिर क्या दिखाया गया, दुनिया भर में तोड़ दिए TRP के सारे रिकॉर्ड
X

नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन के बीच री-टेलीकास्ट किए जा रहे रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। हाल में आई रिपोर्ट में कहा गया कि 16 अप्रैल को प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड को विश्वभर में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है। इस शो को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा। जिसके बाद ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

ये पढ़ें: लॉकडाउन में सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटे 4.5 लाख चालान

हर उम्र के दर्शकों द्वारा रामायण को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन 16 अप्रैल के इस रिकॉर्ड ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड के विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उस दिन उस एपिसोड में ऐसा क्या दिखाया गया था..., तो चलिए जानते हैं-



दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

बता दें कि रामायण का प्रसारण दिन में दो बार किया जाता है। और 16 अप्रैल की बात करें तो इस दिन रामायण में मेघनाद द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण मारने के बाद का हिस्सा दिखाया गया है। जिसमें हनुमान, विभीषण के कहने पर लंका में जाकर वैद्य को बुलाकर लाते हैं और वैद्य के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी के लिए पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं। इसके साथ ही इस हनुमान के पर्वत लाने को लेकर रावण और मेघनाद के संवाद को भी दिखाया गया है। साथ ही लक्ष्मण जी के इलाज का दृश्य भी 16 अप्रैल को ही दिखाया गया था।

ये पढ़ें: दीपिका के साथ ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, नहीं हो पाई ये इच्छा पूरी



बता दें जिस दिन रामायण के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ था उस दिन इसे 17 मिलियन लोगों ने देखा था। इसके साथ ही अन्य मशहूर धारावाहिक जैसे बुनियाद, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती और देख भाई देख भी टीआरपी के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story