×

अभी-अभी हुआ इस मशहूर एक्‍ट्रेस का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

पुराने जमाने की मशहूर ऐक्‍ट्रेस निम्‍मी का बुधवार शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह बढ़ती उम्र की कई समस्‍याओं से पीड़ित थीं और काफी महीनों से वीलचेयर पर थीं।

Dharmendra kumar
Published on: 25 March 2020 6:42 PM GMT
अभी-अभी हुआ इस मशहूर एक्‍ट्रेस का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर
X

मुंबई: पुराने जमाने की मशहूर ऐक्‍ट्रेस निम्‍मी का बुधवार शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वह बढ़ती उम्र की कई समस्‍याओं से पीड़ित थीं और काफी महीनों से वीलचेयर पर थीं। उन्‍होंने सांताक्रूज के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

निम्‍मी का अंतिम संस्‍कार गुरुवार यानी 26 मार्च को होगा। निम्‍मी का 50 और 60 के शुरुआती दशक में जबरदस्‍त स्‍टारडम था। उन्‍होंने 'बरसात' से अपना फिल्‍मी डेब्‍यू किया और लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्‍होंने 'अमर', 'दाग', 'दीदार', 'बसंत बहार', 'मेरे महबूब', 'कुंदन' जैसी फिल्‍मों में काम किया।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग: BJP चलाएगी ‘महाभोजन अभियान’, हर रोज 5 करोड़ गरीबों को खिलाएगी खाना

निम्मी के पिता के उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे और उनका जन्म आगरा में हुआ था। निम्मी को हिंदी में राज कपूर की पहली खोज कहा जाता है। उनका नाम नवाब बानो था जिसे राज कपूर ने बदलकर निम्मी रख दिया था।

यह भी पढ़ें...शाही परिवार से कोरोना लाईं कनिका! प्रिंस चार्ल्स संग बेबी डॉल का कनेक्शन

निम्‍मी को 'उड़न खटोला', 'आन', 'भाई-भाई', 'मेरे महबूब' और 'पूजा के फूल' में निभाए गए उनके किरदारों के लिए याद किया जाता है। निम्‍मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया। निम्‍मी ने अपनी बहन के बेटे को अडॉप्‍ट किया था।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग: लोगों की मदद के लिए आगे आए रोजर फेडरर, लाखों डॉलर दिए दान

शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं। कहा जाता है कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े ऐक्‍टर्स उनके साथ काम करने के लिए आगे-पीछे लगे रहते थे। राज कपूर तो उन्‍हें अपनी एक फिल्म में लेने के लिए ही अड़ गए थे।

निम्‍मी ने साल 1993 में एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं बढ़िया रोल कर सकती थी, लेकिन मुझे किसी ने भी अच्छे रोल नहीं दिए। आज भी मुझमें वह ख्‍वाहिश बाकी है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story