×

OMG! Anushka Sharma की लेटेस्ट फोटो पर विराट ने किया ऐसा कमेंट, फैंस के पैरों तले खिसकी जमीन

Anushka Sharma Virat Kohli: सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर पर विराट कोहली का कमेंट काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं विराट ने क्या कमेंट किया है।

Ruchi Jha
Published on: 15 April 2023 11:40 AM GMT
OMG! Anushka Sharma की लेटेस्ट फोटो पर विराट ने किया ऐसा कमेंट, फैंस के पैरों तले खिसकी जमीन
X
Anushka Sharma (Image Credit: Instagram)

Virat Kohli Comment On Anushka Sharma Latest Post: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी इंटस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। आए दिन कपल सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है। हालांकि, इस बार कपल की कोई तस्वीर या फिर वीडियो वायरल नहीं हो रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर अनुष्का की पोस्ट पर विराट कोहली का कमेंट वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर पति विराट ने किया कमेंट

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, स्मॉकी आईलाइनर और ब्लैक ड्रेस में अनुष्का काफी बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। अनुष्का की इस पोस्ट पर उनके प्यारे पति विराट कोहली ने भी कमेंट किया है। विराट ने अपनी पत्नी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फायर और दिल वाला इमोजी शेयर किया है।

विराट के कमेंट पर फैंस का रिएक्शन

अब जैसे ही विराट ने अनुष्का की पोस्ट पर कमेंट किया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया। जहां एक यूजर ने विराट के कमेंट पर लिखा, ''वाह! भाई का भाभी के पोस्ट पर कमेंट।'' तो एक ने लिखा, ''आप दोनों की जोड़ी मस्त है।'' किसी ने कमेंट किया, ''आप हमेशा ऐसे ही साथ रहना।'' वहीं किसी ने लिखा, ''आपकी जोड़ी इंडस्ट्री में सबसे प्यारी है।''

प्यूमा की एंबेसेडर हैं अनुष्का शर्मा

बता दें कि अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में अनुष्का ने प्यूमा की ड्रेस पहनी है। प्यूमा इंडिया ने अनुष्का को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर चुना है। केएल राहुल, करीना कपूर, युवराज सिंह, हार्डी सिद्धू के बाद अब अनुष्का भारत में प्यूमा प्रोडक्ट्स का प्रचार कर रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी प्यूमा के ब्रांड एंबेसडर हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अभी कुछ समय पहले ही अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कपल साथ में काफी प्यारा लग रहा था। इस तस्वीर में अनुष्का येलो ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, फैंस ने भी कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story