×

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने शेयर की ये तस्वीर, लिखा इमोशनल पोस्ट

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस बीच विराट और अनुष्का मुंबई में स्थित अपने घर में साथ हैं। विराट ने अनुष्का का बर्थडे घर पर सादगी से मनाया। विराट ने अनुष्का को केक खिलाते हुए एक फोटो शेयर की है और साथ ही प्यारा सा मेसेज भी लिखा है।

suman
Published on: 2 May 2020 4:02 AM GMT
अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने शेयर की ये तस्वीर, लिखा इमोशनल पोस्ट
X

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते पूरे भारत में लॉकडाउन है। इस बीच विराट और अनुष्का मुंबई में स्थित अपने घर में साथ हैं। विराट ने अनुष्का का बर्थडे घर पर सादगी से मनाया। विराट ने अनुष्का को केक खिलाते हुए एक फोटो शेयर की है और साथ ही प्यारा सा मेसेज भी लिखा है।

विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप इस दुनिया में उजाला लेकर आई हैं, और आप रोज मेरी जिंदगी उजाले से भरती हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं।' विराट और अनुष्का ने लंबे समय डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। शादी के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों इतने लंबे समय से साथ हैं। विराट ने खुद हाल में केविन पीटरसन के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट में यह बात कही थी।

यह पढ़ें.... जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऋषि कपूर के आखिरी वक्त के वीडियो की सच्चाई

मुंबई बॉलीवुड और क्रिकेट के बेस्ट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबके फेवरेट कपल है। सोशल मीडिया पर उनकी शानदार बॉन्डिंग कभी तस्वीरों के जरिए तो कभी वीडियोज के जरिए सामने आती रहती है। लॉकडाउन में ये कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कल यानि 1 मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें पति विराट कोहली ने खास अंदाज में विश किया है।

विराट कोहली ने वाइफ और बर्थडे गर्ल अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों एक दूसरे से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। विराट ने लिखा- मेरी प्यारी तुम मेरी दुनिया में रोशनी लेकर आई और तुमने मेरे जीवन को रोज जगमगाया। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

यह पढ़ें.... क्या मर गए नसीरुद्दीन शाह! सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की क्या है सच्चाई

दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। अनुष्का सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली काली टीशर्ट में और खाखी कलर के ट्राउजर में हैं।इस बर्थडे सेलिब्रेशन को सिंपल ढंग से मनाया। जीरों के बाद फिलहाल अनुष्का शर्मा के पास कोई फिल्म नहीं है।उन्होंने ब्रेक ले रखा हैं। विराट भी घर में हैं। कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट के भी तमाम इवेंट्स स्थगित हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

suman

suman

Next Story