×

जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऋषि कपूर के आखिरी वक्त के वीडियो की सच्चाई

ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी। ऋषि की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता था।

Ashiki
Published on: 2 May 2020 2:57 AM GMT
जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऋषि कपूर के आखिरी वक्त के वीडियो की सच्चाई
X

नई दिल्ली: ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी। ऋषि की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता था। ऋषि कपूर के मौत के बाद से ही उनके साथ अस्पताल में एक युवक का गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा।

ये पढ़ें: शास्त्रों में लिखा है जानिए जरूर, मौत से पहले ये चीजें हो पास तो नहीं मिलता यमदंड

इस वीडियो में अस्पताल में बेड पर लेटे हुए ऋषि कपूर को एक युवक उनकी फिल्म 'दीवाना' का गाना 'तेरे दर्द सा दिल आबाद रहा, कुछ भूल गए कुछ याद रहा' सुना रहा है। जिसके बाद ऋषि कपूर शख्स की तारीफ करते हुए उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। दवा किया जा रहा है कि ये वीडियो ऋषि कपूर के आखिरी वक्त का है।

इसे ऋषि कपूर के आखिरी वक्त का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर जम कर शेयर किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वीडियो ऋषि के आखिरी वक्त का नहीं है? तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या है वीडियो की सच्चाई और कौन है वो शख्स जिसे ऋषि कपूर आशीर्वाद दे रहे हैं...

ये पढ़ें: सूडान का ऐतिहासिक फैसला, अब महिलाओं के खतने पर होगी जेल, जानें इसके बारे में

2 महीने पहले बनाया गया था वीडियो

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो ऋषि के आखरी वक्त का नहीं बल्कि आज से 2 महीने पहले का है, जो कि दिल्ली में बनाया गया था। उस दौरान ऋषि कपूर जब दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। तब एक अनजान युवक ने ऋषि कपूर के साथ गाना गाते हुए वीडियो बनाया था। इस शख्स का नाम धीरज कुमार सानू है। वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में द्वाराहाट के बिन्ता इलाके के देवलधार गांव का रहने वाला है। ये युवक दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में जीडीए के पद पर ट्रेनिंग करता है।

ये पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकतों का खुलासा, अल्पसंख्यकों पर ऐसे ढा रहा जुल्म

वीडियो को लेकर धीरज कुमार सानू ने बताया कि इस वीडियो को लोग ऋषि कपूर के आखिरी दिन का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जो कि गलत है। यह वीडियो 2 फरवरी 2020 को दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में जब ऋषि कपूर इलाज के लिए आए थे, तब उसने बनाया था। धीरज ने बताया कि वह कुमार सानू के फैन है। यह बात जब उन्होंने ऋषि कपूर को बताई तो उन्होंने उनके गाने की फरमाइश की, जिसके बाद उसने गाना गाते हुए यह वीडियो बनाई।

ये पढ़ें: लखनऊ के सीडीआरआई, आईआईटीआर तथा बीएसआईपी में कल से शुरू होगी टेस्टिंग

बदल जाएगा स्कूल-कॉलेजों का माहौल, नई गाइडलाइन तैयार कर रही सरकार

Ashiki

Ashiki

Next Story