×

हैरतअंगेज! व्ह्वेल ने लौटाया समंदर में गिरा आईफोन, ऋचा का शेयर वीडियो वायरल

ऋचा चड्ढा अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने प्रोफेशनल वर्क के साथ ही पॉलिटिकल और पर्यावरण से जुड़े पोस्ट्स भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो रिट्वीट किया है

suman
Published on: 9 Feb 2020 3:52 PM GMT
हैरतअंगेज! व्ह्वेल ने लौटाया समंदर में गिरा आईफोन, ऋचा का शेयर वीडियो वायरल
X

मुंबई: ऋचा चड्ढा अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने प्रोफेशनल वर्क के साथ ही पॉलिटिकल और पर्यावरण से जुड़े पोस्ट्स भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो रिट्वीट किया है जिसमें एक व्हेल मछली हैरतअंगेज रूप से एक आईफोन को एक महिला को लौटाते हुए देखी जा सकती हैं।

यह पढ़ें...रो पड़े सलमान: शादी कर शिल्पा ने ये क्या पूछ लिया भाईजान से

ट्विटर प्रोफाइल साइंस गर्ल ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ये वो मोमेंट है जब एक बेलुगा व्हेल ने एक महिला का आईफोन समंदर के अंदर से लौटा दिया। क्योंकि इस महिला ने गलती से अपने फोन को पानी में गिरा दिया था। ये घटना नॉर्वे के हैमरफेस्ट हार्बर की है।

दो स्टूडेंट्स इस फ्रेंडली व्हेल को देखने पहुंचे थे और इस दौरान इनमें से एक छात्रा का आईफोन समंदर में गिर गया। वही मौजूद व्हेल ने बिना समय गंवाते हुए अपने मुंह में इस फोन को ले लिया और आश्चर्यजनक तौर पर महिला को वापस लौटा दिया। बता दें कि इस बेलुगा व्हेल के बारे में अफवाह है कि ये रुस के नेवल ट्रेनिंग से छूट कर आई है।

इस व्हेल्स को रुस की जासूस मछली भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस ट्रेनिंग में इन व्हेल्स को कैमरा, हथियार और ऐसे ही स्पेशल ऑपरेशन्स की ट्रेनिंग दी जाती है। शायद यही कारण है कि ये व्हेल उस युवती का फोन पानी से निकालने में कामयाब रही. हालांकि इस बात को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।



यह पढ़ें..सारा अली खान की नानी का संजय गांधी से था अफेयर, अब ठोंका दावा

ऋचा चड्ढा कुछ समय पहले फिल्म पंगा में नजर आई थीं। इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया था।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं किया है। इस फिल्म के अलावा ऋचा चड्ढा अमेजॉन प्राइम के शो इनसाइड एज के तीसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा वे साउथ इंडियन एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक में भी नजर आएंगी।

suman

suman

Next Story