×

कौन है ये एक्ट्रेस: जिसने खोले कैमरामैन के बड़े राज, लगाया गंभीर आरोप

साउथ मूवीज के मशहूर सिनेमेटोग्राफर श्याम के नायडू पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ये आरोप एक्ट्रेस सई सुधा ने लगाया है। एक्ट्रेस सुधा का आरोप है कि श्‍याम के नायडू ने उनसे शादी का वादा करके रिश्‍ता बनाया था लेकिन बाद में उन्‍हें धोखा द‍िया।

Vidushi Mishra
Published on: 27 May 2020 11:39 AM GMT
कौन है ये एक्ट्रेस: जिसने खोले कैमरामैन के बड़े राज, लगाया गंभीर आरोप
X

नई दिल्ली: साउथ मूवीज के मशहूर सिनेमेटोग्राफर श्याम के नायडू पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ये आरोप एक्ट्रेस सई सुधा ने लगाया है। एक्‍ट्रेस सई की श‍िकायत के बाद श्याम के नायडू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि एक्‍ट्रेस सई सुधा 'अर्जुन रेड्डी' मूवी में आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...फिल्म इंडस्ट्री को सदमा: हादसे ने ले ली एक्ट्रेस की जान, जा रही थी अपने hometown

पुलिस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकट्रेस सई सुधा ने सिनेमेटोग्राफर नायडू के खिलाफ एसआर नगर पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कराया था।

एक्ट्रेस सुधा का आरोप है कि श्‍याम के नायडू ने उनसे शादी का वादा करके रिश्‍ता बनाया था लेकिन बाद में उन्‍हें धोखा द‍िया। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, नायडू को एसआर नगर पुलिस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

ये भी पढ़ें...विस्फोट से दहला यूपी: इस जिले में हुआ धमाका, कई लोग बुरी तरह घायल

फिल्‍म 'पोक‍िरी'

इसके साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि एक्‍ट्रेस ने मंगलवार को श्‍याम के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज कराई थी और फिल्‍म 'पोक‍िरी' के कैमरामैन श्‍याम को आज सुबह ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है।

आपको बता दें कि श्‍याम नायडू प्रसिद्ध स‍िनेमेटोग्राफर छोटा के. नायडू के भाई हैं। श्‍याम नायडू को उनकी फिल्‍म 'पोकिरी' के ल‍िए जाना जाता है, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही वह मूवी 'बिजनेसमैन' के लिए भी बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफर नामित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...पेटू का भूखा पेट: 10-10 लोगों का खाता खाना, फिर भी नहीं कम होती भूख

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story