×

बहुत महंगी ये हिरोईन! सलमान और शाहरुख भी नहीं टिकते इनके आगे

फिल्म बैड मॉम्स की अभिनेत्री मिला कुनिस आज अपनी महंगी फीस के लिए मशहूर है। उन्होंने फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स, दी स्पाई हूं डंप्ड मी और क्रिसमस जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म भी है जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।

Harsh Pandey
Published on: 23 Nov 2019 2:30 PM GMT
बहुत महंगी ये हिरोईन! सलमान और शाहरुख भी नहीं टिकते इनके आगे
X

मुंबई: क्या आप दुनियाभर की उन 5 सबसे मशहूर अभिनेत्रियों को जानते हैं जो सलमान और शाहरुख से ज्यादा फीस डिमांड करती हैं। यह बात जानकर आप आश्चर्य से चौंक जायेंगे कि इन अभिनेत्रियों की फीस के बराबर तो किसी बॉलीवुड अभिनेताओं की फीस भी नहीं होती और ना ही इतनी महंगी फिल्में भी बनती है। तो आईये जानते हैं कौन है वो 5 अभिनेत्रियों के बारे में....

1. मिला कुनिस...

फिल्म बैड मॉम्स की अभिनेत्री मिला कुनिस आज अपनी महंगी फीस के लिए मशहूर है। उन्होंने फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स, दी स्पाई हूं डंप्ड मी और क्रिसमस जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म भी है जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। वे जेमफील्ड्स ज्वेलरी और जिम बीम व्हिस्की की ब्रांड एंबेसडर भी है। खैर मिला कुनिस एक फिल्म के लिए 16 मिलियन डॉलर फीस लेती है, जो करीब 111 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें- सनी से ऐसा सवाल! तो इस शख्स को देना पड़ा इनको गोल-गोल जवाब

2. जेनिफर लॉरेंस...

29 वर्षीय जेनिफर लॉरेंस की बेहतरीन फिल्म द हंगर गेम्स है। इसके अलावा मदर्स, पैसेंजर्स और रेड स्पैरो में भी नजर आ चुकी है। उन्हें असली पहचान मार्बल एक्स मैन और हंगर गेम से मिली है। वह एक फिल्म के लिए अब 18 मिलियन डॉलर फीस लेती है, जो करीब 125 करोड़ रुपए के बराबर है।

3. जेनिफर एनिस्टन...

जेनिफर एनिस्टन की उम्र 50 वर्ष है। वह साल 1987 से हॉलीवुड इंडस्ट्री में जुड़ी है। उन्होंने मर्डर मिस्ट्री, जस्ट गो विद इट और फ्रेंड्स नामक लोकप्रिय टीवी सीरीज में काम की है, आज पूरी दुनिया में उनकी पहचान है। और वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 19.5 मिलियन डॉलर लेती है, जो 135 करोड़ रुपए के बराबर है।

यह भी पढ़ें- सलमान अकेले में करते थे ये! गम था इस बात का, वजह थी ये हीरोइन

4. एंजेलिना जोली...

शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जो एंजेलिना जोली के बारे में नहीं जानता होगा। क्योंकि टॉम्ब राइडर और साल्ट उनकी लोकप्रिय फिल्म है, जो पूरी दुनिया में देखी गई थी।

खैर 1982 से सक्रिय होने के बाद वह आज तक फिल्मों में काम करती है। वह एक फिल्म के लिए 28 मिलियन डॉलर लेती है, जो करीब 200 करोड़ रुपए भारतीय मुद्रा के बराबर है।

यह भी पढ़ें- वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली

5. स्कार्लेट जोहानसन...

हॉलीवुड की मोस्ट पेट अभिनेत्री में स्कारलेट जोहानसन का नाम आता है, उन्हें असली पहचान मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों से मिली है, जो अवेंजर्स, आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका की सीरीज में भी दिख चुकी है।

वह एक स्पाई रहती है, जो एंडगेम में ब्लैक विडो का किरदार निभाई थी। वह फॉर्ब्स मैगजीन में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री है, जो एक फिल्म के लिए करीब 41 मिलियन डॉलर लेती है, जो करीब 285 करोड़ रुपए है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story