×

वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली

मुंबई में बना ताज होटल हमारे देश का सबसे बेहतरीन पांच सितारा होटल है। इस होटल में ठहरने और देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। खास बात यह है कि ताज होटल भारत का सबसे महंगा होटल माना जाता है

Harsh Pandey
Published on: 17 Nov 2019 10:38 AM GMT
वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली
X

मुंबई: मुंबई में बना ताज होटल हमारे देश का सबसे बेहतरीन पांच सितारा होटल है। इस होटल में ठहरने और देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। खास बात यह है कि ताज होटल भारत का सबसे महंगा होटल माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताज होटल में मिलने वाली वेज थाली की कीमत कितनी है या कितनी होगी।

यह भी पढ़ें. सलमान अकेले में करते थे ये! गम था इस बात का, वजह थी ये हीरोइन

अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि ताज होटल में मिलने वाली थाली की कीमत कितनी है...

आपको बता दें भारत के सबसे महंगे होटल ताज होटल पैलेस में शामियाना सी लाउंज, मसाला क्राफ्ट, ला पेटीसेरी, स्टारबक्स और हार्बर बार जैसे कई खूबसूरत रेस्टोरेंट हैं, आपको बता दें की ताज के इन सभी रेस्टोरेंट्स में शामियाना रेस्टोरेंट्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय रेस्टोरेंट माना जाता है, आपको बता दें की आप यहां कई प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

आपको बता दें की इस रेस्टोरेंट में वेज थाली का मूल्य लगभग 1947 रुपए रखा गया है जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी खाना दोनों ही शामिल है, आपको बता दें की शामियाना रेस्टोरेंट में 1 प्लेट आलू पराठा की कीमत लगभग 585 रूपए है और ऐसी ही कीमत कई डिशेस की है।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान डरा! अब भारत करेगा बुरा हाल, वायुसेना का बहुत बड़ा है प्लान

ताज होटल मुंबई पर एक नजर...

मुंबई की कोलाबा नमक जगह पर स्थित ताज महल पैलेस होटल पांच सितारा होटल है जो कि गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास है। ‘ताज होटल, रिसॉर्ट्स एंड पैलेस’ का एक हिस्सा, यह इमारत इस समूह की प्रमुख संपत्ति मानी जाती है, जिसमे 540 कमरे एवं 44 सुइट्स हैं।

ताज महल होटल 105 साल पुरानी इमारत है। मुंबई की पहचान बन चुकी इस इमारत में महानगर के अमीर और संभ्रांत लोग आते-जाते रहते हैं। विदेशी पर्यटकों में भी गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास स्थित ताज महल होटल काफ़ी लोकप्रिय है। ताज महल होटल से समुद्र का दृश्य दिखाई देता है। 26 नवम्बर 2007 मुंबई में श्रेणीबद्ध गोलीबारी के समय यह होटल लगभग 60 घंटों तक आतंकवादियों ने अपने कब्ज़े में कर रखा था।

यह भी पढ़ें. तो इमरान देंगे इस्तीफा! मौलाना का प्लान-B हुआ तैयार, पाक PM की टेंशन टाइट

ताज महल होटल पैलेस मुंबई का पांच सितारा होटल है। ताजमहल होटल की मुख्य इमारत का निर्माण इंडो- सर्कैनिक शैली में टाटा द्वारा करवाया गया था तथा इसे पहली बार 14 दिसम्बर 1903 को खोला गया था।

खास बात यह है कि ताज का निर्माण दि टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक के कहने पर हुआ था जिन्होनें महसूस किया कि बाम्बे के अनुरूप एक होटल की आवश्यकता है।

इसके मुख्य शिल्पी सीताराम खंडेराव वैद्य एवं डी. एन. मिर्ज़ा थे तथा यह प्रोजेक्ट एक इंग्लिश इंजीनियर डब्ल्यू. ए. चैम्बर्स द्वारा पूरा किया गया था। इसके निर्माणकर्ता खान साहेब सोराबजी रतनजी थे जिन्होनें इसकी प्रसिद्ध मध्यवर्ती तैरती हुई सीडियां भी डिजाईन की थीं। इसके निर्माण की कुल लागत £ 250,000 थी (आज के £ 126 मिलियन)।

यह भी पढ़ें. भूखा मरेगा पाकिस्तान! इन देशों के सामने झोली फैलाने को तैयार

वह स्थान, जहाँ टावर विंग है, एक होटल हुआ करता था जिसे ‘ग्रीन्स होटल एट दि अपोलो बन्डर’ के नाम से जाना जाता था; जिसे बाद में ताज महल होटल नें खरीद लिया। १९७३ में ग्रीन्स होटल को तोड़ दिया गया और इसके स्थान पर वर्तमान टावर विंग बना दिया गया।

इसलिये बनाया ताज होटल...

इसके साथ ही बता दें कि स्थापत्य कला की अद्भुत मिसाल समझे जाने वाले इस होटल का निर्माण भारत के इस्पात पुरुष जमशेदजी टाटा ने 1903 में कराया था। इसके निर्माण पर उस समय करीब 25 लाख रुपया लगा था। ऐसा कहा जाता है कि श्वेतों के लिए बने वाट्सन होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर जमशेदजी टाटा ने भारत के इस पहले लक्जरी होटल का निर्माण कराया था, जहां बिल क्लिंटन सहित कई नामचीन हस्तियां कभी ठहर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान को आया चक्कर! सीमा पर तैनात हुए लाखों की संख्या में सैनिक

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story