×

विवादित जायरा: धर्म को बनाया था मुद्दा, अब इस फिल्म में मिला लीड रोल

लंबे समय से बॉलीवुड से दूर चल रही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर आज यानी 10 सितंबर को रिलीज हो गया है।

Shreya
Published on: 12 April 2023 3:19 PM (Updated on: 12 April 2023 3:18 PM)
विवादित जायरा: धर्म को बनाया था मुद्दा, अब इस फिल्म में मिला लीड रोल
X

मुंबई: लंबे समय से बॉलीवुड से दूर चल रही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर आज यानी 10 सितंबर को रिलीज हो गया है। जो कि उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ-साथ फरहान अख्तर, रोहित शरफ और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। लेकिन इस ट्रेलर के रिलीज होने के तुरंत बाद ही फिल्म की एक अभिनेत्री को लोग सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। जी हां, और वो हैं जायरा वसीम, जो कि इसी साल बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।



धर्म के नाम पर छोड़ी थी फिल्में-

दरअसल, जायरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो बॉलीवुड इंटस्ट्री को छोड़ना चाहती हैं। उनका मानना था कि वो ऐसा करके अल्लाह से दूरी बना रही हैं। अब ट्रेलर के रिलीज होने के बाद लोगों को ये बात पसंद नहीं आई और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस को गंभीर बीमारी: जिसको चला पता वो रह गया दंग

यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल-

चर्चा है कि जायरा वसीम द स्काई इज पिंक के टोरंटो प्रीमियर का हिस्सा हो सकती हैं। लेकिन इस बात की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग उन्हें निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, ये सेम जायरा वसीम हैं जिन्होंने कहा था कि अल्लाह उन्हें फिल्मों में आने की अनुमति नहीं देते हैं। अब ये इस फिल्म में वापस आ गई। क्या वो एक पब्लिसिटी स्टंट नहीं था? अब उनका इस्लाम कहां गया?

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि, द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है, लेकिन मैं इसे देखने नहीं जा रहा क्योंकि जिहादी जायरा वसीम इसमें हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, अब जायरा वसीम अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए टूर पर जा रही हैं। मैंने सुना था कि वो बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं, क्योंकि उनका विश्वास अनुमति नहीं देता।

इस पिक की वजह से भी हुई थीं ट्रोल-

ये पहली बार नहीं है जब वो लोगों के निगेटिव कमेंट्स का निशाना बनी हों। इससे पहले भी जब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पिक शेयर की थी, जिसमें वो फरहान अख्तर, रोहित शरफ और जायरा वसीम के साथ हैं, इसे भी लेकर लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया था।

यह भी पढ़ें: दंगल गर्ल की बेज्जती: फिर पकड़ी वही राह, कभी धर्म के नाम पर छोड़ा था बॉलीवुड

Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!