×

जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना नेटवर्क के कर सकते हैं कॉलिंग

मोबाइल कंपनी जियो यूजर्स के लिए बड़ी और अच्छी खुशखबरी आ रही है। अब रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स के लिए एक जबदस्त मुफ्त सर्विस ‘Wifi Calling’ पेश करता है।

Roshni Khan
Published on: 23 Feb 2020 7:11 AM GMT
जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब बिना नेटवर्क के कर सकते हैं कॉलिंग
X
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: जानिए कंपनी के टॉप 5 प्लान्स के बारे में

लखनऊ: मोबाइल कंपनी जियो यूजर्स के लिए बड़ी और अच्छी खुशखबरी आ रही है। अब रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स के लिए एक जबदस्त मुफ्त सर्विस ‘Wifi Calling’ पेश करता है। ये एक ऐसी सुविधा है, जिससे कस्टमर्स मोबाइल में बिना नेटवर्क के भी कॉल करने का मौका दिया जाता है। कस्टमर्स अपने जियो नंबर पर वाई-फाई मोड में स्विच कर फ्री वॉइस कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कोरोना वायरस का कहर: अब दक्षिण कोरिया में गंभीर हालात, सामने आए इतने मामले

जियो VoWiFi यानी वाई-फाई कॉलिंग में कस्टमर्स अपने घर और ऑफिस में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए वाई-फाई पर स्विच कर सकेंगे।

Jio Wifi कॉलिंग के बेनिफिट्स

वाईफाई पर कस्टमर्स बहुत आसानी से और बिना किसी रुकावट के वीडियो कॉल और वॉइस कर सकते हैं।

पूरे भारत में कहीं से भी कॉल की जा सकती है।

डेटा नेटवर्क के जाने पर भी हमेशा दोस्तों से कनेक्ट रहने की सुविधा मिलती है।

ये सर्विस किसी भी Wifi नेटवर्क पर काम करती है।

ये सर्विस 150 स्मार्टफोन्स पर काम करती है

ये भी पढ़ें:मौत का मंजर देख कांप गया बिहार: हर तरह लाशें, खतरे में 15 लोगों की जान

जियो की ये सर्विस देशभर में 150 तरह के स्मार्टफोन पर उपलब्ध कराई गई है। ये है स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट।।।

Apple:

iOS 13 सपोर्ट करने वाले सभी iPhone में ये सुविधा है। यानी कि iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 7 and iPhone 7 Plus, iPhone 8 और iPhone 8 Plus, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE, iPhone XR, iPhone X, iPhone XS and the iPhone XS Max से जियो वाईफाई कॉलिंग की जा सकती है।

Coolpad:

CoolPlay 6, Mega 5C और Mega 5

Google:

Pixel 3,Pixel 3XL के अलावा Pixel 3A और Pixel 3A XL के लिए सपोर्ट है।

Infinix:

इनफिनिक्स Hot 7 Pro, Infinix Smart 3 Plus, Infinix Hot 6 Pro और Infinix S4।

iTel S42

Lava:

लावा Z61, लावा Z92, लावा Z60s और लावा Z81।

Mobiistar:

Mobiistar C1, Mobiistar C1 Shine, Mobiistar C2, मोबीस्टार X1 Selfie और Mobiistar X1 Notch फोन यूज़र्स जियो वाईफाई कॉलिंग का फायदा पा सकते हैं।

Motorola:

Moto G6 फोन को सपोर्ट दिया गया है।

Tecno:

टेक्नो Camon i4, Tecno Camon iSKY 3 और Tecno Camon iTwin

Xiaomi:

रेडमी K20 series, Poco F1, Redmi 7, Redmi 7A, Redmi Note 7 Pro और Redmi Y3 समेत रेडमी Note 8 Pro को भी जियो VoWiFi सपोर्ट करता है।

Vivo: वीवो V11, वीवो V11 Pro, Vivo V15, वीवो V15 Pro, Vivo V9, Vivo V9 Pro, Vivo 1904, Vivo Y81, Vivo Y81i, Vivo Y91, Vivo Y91i, Vivo Y93, Vivo Y95, Vivo Y15, Vivo Y17, Vivo Y91 और वीवो Z1 Pro।

ये भी पढ़ें-मौत का मंजर देख कांप गया बिहार: हर तरह लाशें, खतरे में 15 लोगों की जान

Samsung:

सैमसंग के दो-तीन साल में लॉन्च हुए ज़्यादातर फोन को जियो वाईफाई कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। इस लिस्ट में Galaxy J4 (2018), Samsung A10, Samsung A10S, Galaxy A30s, Galaxy A5 (2017), Galaxy A50s, Galaxy A70, Galaxy A8 Star, Galaxy A8+, Galaxy A80, Galaxy C9 Pro, Galaxy A20, Galaxy A30, Galaxy A5 (SM-A500G), Galaxy A5 (2016), Galaxy A6, Galaxy A6+, Galaxy A7, Galaxy A7 (2018), Galaxy A7 (2016), Galaxy A8, Galaxy A9 (2018), Galaxy A9 Pro, Galaxy C7 Pro, Galaxy Core Prime 4G, Galaxy J1 (2016), Galaxy J2, Galaxy J2 (2018), Galaxy J2 Ace, Galaxy J2 Hybrid Tray, Galaxy J3, Galaxy J3 Pro, Galaxy J4+, Galaxy J5, Galaxy J6, Galaxy J6+, Galaxy J7, Galaxy J7 Duo, Galaxy J8, Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M40, Galaxy Note 4, Galaxy Note 4 Edge, Galaxy Note 5, Galaxy S10, Galaxy S10 Plus, Galaxy S10e, Galaxy S6, Galaxy S6 Edge, Galaxy S6 Edge Plus, Galaxy J2 (2016), Galaxy J2 Pro, Galaxy J5, Galaxy J5 Prime, Galaxy J7, Galaxy J7 Max, Galaxy J7 Nxt, Galaxy J7 Prime, Galaxy J7 On Nxt, Galaxy J7 Pro, Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+, Galaxy Note 5 Duos, Galaxy Note 8, Galaxy On 5 Pro, Galaxy On 7 Pro, Galaxy On 8, Galaxy On 6, Galaxy On 7 Prime, Galaxy On 8, Galaxy S7, Galaxy S7 Edge, Galaxy S8, Galaxy S8+ और Galaxy S9, Galaxy S9+ शामिल है।

Android यूज़र्स ऐसे एक्टिवेट करें jio wifi कॉलिंग

Android स्मार्टफोन्स के यूजर्स को सबसे सेटिंग्स में जाना होगा। यहां उन्हें Connections का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें जाकर उन्हें Wi-Fi Calling के ऑप्शन को ऑन करना होगा, जिससे यह सर्विस इनेबल हो जाएगी।

iOS यूज़र्स कैसे Activate करें ये सुविधा

iOS स्मार्टफोन्स के यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग्स में जाना होगा। यहां जाकर उन्हें Phone के ऑप्शन में जाकर Wifi calling के ऑप्शन को ढूंढकर उसे ऑन करना होगा।

यूज़र्स को बेहतर एक्सपीरियंस के लिए VoLTE और Wi-Fi Calling दोनों ही ऑप्शन को ऑन रखना होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story