×

गजब के हैं ये Smartphones, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च, जानें खासियत

Smartphone निर्माता कंपनी Vivo अभी हाल ही में भारत में अपना नया Smartphone Vivo V17 लॉन्च किया था। ये Smartphone 17 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Shreya
Published on: 16 Dec 2019 11:01 AM GMT
गजब के हैं ये Smartphones, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च, जानें खासियत
X
दांतों के लिए रामबाण ये घरेलु नुस्खे, अपनाएंगे तो दूर हो जाएंगी ये समस्या

Smartphone निर्माता कंपनी Vivo अभी हाल ही में भारत में अपना नया Smartphone Vivo V17 लॉन्च किया था। ये Smartphone 17 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इस Smartphone की प्री-बुकिंग फोन के लॉन्च होने के साथ ही शुरु हो चुकी है। प्री-बुकिंग पर यूजर्स को आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

कंपनी ने भारत में केवल एक ही वेरिएंट में Vivo V17 को लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी 8GB + 128GB स्टोरेज दे रही है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 22,990 रुपये है। वहीं अगर बात करें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फोन की प्री-बुकिंग पर तो इस फोन को आप No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। वहीं Airtel और Vodafone Idea यूजर्स को फोन के साथ अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा। आप इस फोन की प्री-बुकिंग Flipkart पर कर सकते हैं। Flipkart पर Axis Bank और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर आपको 5% का कैशबैक मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: बदला सिम का ये नियम: आज ही जान लें इसको, कहीं आप…

वहीं अगर बात करें Amazon India पर मिल रहे ऑफर्स की तो, Reliance Jio यूजर्स Vivo V17 के साथ प्रति रिचार्ज पर एडिशनल डाटा वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। Amazon India पर यूजर्स को प्री-बुकिंग करने पर No Cost EMI और Exchange Offer की भी सुविधा दी जा रही है। वहीं अगर आप Amazon India पर Kotak bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आप 10 प्रतिशत का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

ये हैं Vivo V17 के फीचर्स-

कंपनी अपने नये Smartphone Vivo V17 में 6.44 इंच का फुल एचडी + E3 Super AMOLED iView डिस्प्ले दे रही है। Vivo V17 का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2400 दिया गया है। Vivo V17 octa-core Qualcomm Snapdragon 675 चिपसेट पर आधारित है। Vivo V17 में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 4,500mAH की बैटरी दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 48MP, 8MP, 2MP, 2MP का क्वाड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

Galaxy A50s और Galaxy A70s

इस साल Samsung ने भारत में अपने Galaxy A सीरीज के तहत दो नए Smartphones Galaxy A50s और Galaxy A70s लॉन्च किया था। अब ये स्मार्टफोन्स मार्केट में ऑफर्स प्राइज पर बेचा जा रहा है। लेकिन आप केवल ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर ही इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इन फोन्स पर 13 दिसंबर से 31 दिसंबर ऑफर दिया जा रहा है। ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर आप Galaxy A50s और Galaxy A70s को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सेना ने उठाया ये बड़ा कदम, सैन्य कर्मियों के लिए जीवन साथी की तलाश होगी आसान

आप Galaxy A50s के बेस वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकी इसकी कीमत 20,999 रुपये है। वहीं इसके 6GB + 128GB मॉडल को 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर बात करें Galaxy A70s के मॉडल की तो इसके सभी मॉडल पर 3,000 रुपये का डिस्कांउट दिया जा रहा है। डिस्कांउट के बाद Galaxy A70s के 6GB मॉडल को 25,999 रुपये और 8GB मॉडल को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme X2

कंपनी कल अपने नए Smartphone Realme X2 को भारत में लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा Realme Realme Buds Air को भी लॉन्च करेगा। कंपनी Realme X2 को मिड रेंज में लॉन्च कर सकती है। Realme ने इसकी जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए दी है। Realme XT और Realme X2 Pro की तरह ही इस Smartphone में भी 64 MP के क्वॉड रियर कैमरे दिए जाएंगे। वहीं कंपनी Realme Buds Air को वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च करने वाली है। Realme ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर Realme X2 और Realme Buds Air के बारे में जानकारी शेयर की है।

ये हैं Realme X2 के फीचर्स

Realme X2 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले फीचर दिया जा रहा है। Realme सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रहा है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल जाएगा। Realme X2 में Realme XT की तरह ही बाकी के फीचर्स दिए जा सकते हैं। Realme X2 में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा रहा है। इसमें प्राइमरी सेंसर 64 MP का, सेकेंडरी सेंसर 8 MP का, मैक्रो सेंसर 2 MP का और 2 MP का ही डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसकी कीमत 16,000 से 20,000 रुपये तक हो सकती है।

Realme Buds Air के फीचर

भारत में Realme अपने पहले वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करने जा रहा है। जिसका लुक Apple iPods की तरह ही है। यूजर्स को Realme Buds Air में 17 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट दिया जाएगा। इसकी कीमत भारत में 4,999 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इस मशहूर एक्ट्रेस को नेहरू के खिलाफ बयान देना पड़ा महंगा, कोर्ट ने भेजा जेल

Shreya

Shreya

Next Story