×

भारत में लॉन्च हुआ लैंड रोवर डिफेंडर, कीमत इतनी, जानें क्या हैं ख़ास फीचर्स...

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने आज देश में बहुप्रतीक्षित लैंड रोवर डिफेंडर 2020 लॉन्च किया । Land Rover Defender के 90 (तीन-दरवाजे) और 110 (पांच-दरवाजे) वर्जन में उपलब्ध हैं।

Monika
Published on: 15 Oct 2020 1:55 PM GMT
भारत में लॉन्च हुआ लैंड रोवर डिफेंडर, कीमत इतनी, जानें क्या हैं ख़ास फीचर्स...
X
भारत में लॉन्च हुआ लैंड रोवर डिफेंडर, कीमत के साथ जाने ख़ास फीचर्स

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने आज देश में बहुप्रतीक्षित लैंड रोवर डिफेंडर 2020 लॉन्च किया । 90 (तीन-दरवाजे) और 110 (पांच-दरवाजे) वर्जन में उपलब्ध हैं। लैंड रोवर डिफेंडर को लिए 73.98 लाख रुपये में भारत में लॉन्च किया गया है । आपको बता दें, कि 110 लैंड रोवर डिफेंडर की बुकिंग फरवरी 2020 से ही शुरू हो गयी थी । जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने पहले ही डिफेंडर 110 की डिलीवरी शुरू कर दी है।

कई वेरियंट भारतीय बाजार में पेश किया

आपको बता दें, कि लैंड रोवर डिफेंडर को Base, S, SE, HSE and First Edition वेरियंट में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। यह एसयूवी पूरी तरह प्रीमियम ऑफ रोड एसयूवी लवर्स के लिए है, जिसकी कीमत भी अच्छी खासी है। लैंड रोवर डिफेंडर के टॉप सेगमेंट की कीमत 89.63 लाख रुपये है।

देखें सभी की कीमतें

अगर आप भी इस कार को अपना बनाने की सोच रहे हैं तो इसकी कीमतों पर एक नज़र डालें । लैंड रोवर डिफेंडर के वेरियंट्स की कीमतों की बात करें तो..

-Defender 90 Base 73.98 लाख रुपये

-Defender 90 S 77.37 लाख

-Defender 90 SH 79.94 लाख रुपये

-Defender 90 HSE 83.91 लाख रुपये

-Defender 90 First Edition 84.63 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: BJP नेता की ताबड़तोड़ फायरिंग: देखते रह गए अफसर, गोलियों से किया छलनी

-Defender 110 Base 79.94 लाख

-Defender S 83.36 लाख रुपये

-Defender SE 86.64 लाख रुपये

-Defender HSE 90.46 लाख रुपये

-Defender First Edition 89.63 लाख रुपये है।

इंजन जबरदस्त

खास ऑफ रोडिंग के लिए बनी ऑफ-रोडर एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर D7X platform पर बनी है, जो बेस्ट मानी जाती है। इसे एक ही इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें BS6 कंप्लायंट 2.0 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 5,500 rpm पर 292 hp की पावर और 1,500-4,000 rpm पर 400 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली एसयवी है।

यह भी पढ़ें: देश में आपातकाल: भारी प्रदर्शन से कांपी दुनिया, हो गया ये बड़ा फैसला

सीट ऑप्शन

-3 डोर वर्जन वाली लैंड रोवर डिफेंडर की लंबाई 4,583mm, चौड़ाई 2,105mm और ऊंचाई 1,969mm है। इसे 5 और 6 सीटर लेआउट में पेश किया गया है।

-लैंड रोवर डिफेंडर के 110 (पांच-दरवाजे) की लंबाई 5,018mm, चौड़ाई 2,105mm और ऊंचाई 1,969mm है, जो कि 5 या 7 सीटर ऑप्शन के साथ है।

क्या है खासियत

लैंड रोवर डिफेंडर 2020 के बाकी फीचर्स की बात करें तो इसके 90 वेरियंट में फोल्डिंग फैब्रिक रूफ, हेडअप डिस्प्ले के साथ 360 डिग्री कैमरा असिस्ट, 10 इंच का इन्फोटेनमेंट, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपोर्ट, 12.3 इंच इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, 10 स्पीकर वाला 380 वॉट मेरीडियन साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग्स, क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट समेत ढेरों खूबियां हैं।

यह भी पढ़ें: धर्म के लिए मरने-मारने पर उतारू, आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड की उठी मांग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story