×

इन सारी खूबियोंं से लैस है PUBG मोबाइल नया अपडेट, यूजर्स को मिलेंगे ये रिवॉर्ड

एंड्रॉयड और आईओएस के लिए पबजी (PUBG) मोबाइल का 0.15.5 अपडेट लाइव  रिलीज किया जाएगा। इस अपडेट में कई बदलाव देखे जाएंगे।  इस बदलाव में  नए मैप व कैरेक्टर शामिल है। इसमें MP5K नाम की नई सब-मशीन समेत नया (Ruins) मैप भी दिया जाएगा। साथ ही एक्सक्लूसिव व्हीकल समेत नया कैरेक्टर भी नए अपडेट में है।।

suman
Published on: 8 Nov 2019 8:47 AM GMT
इन सारी खूबियोंं से लैस है PUBG मोबाइल नया अपडेट, यूजर्स को मिलेंगे ये रिवॉर्ड
X

जयपुर: एंड्रॉयड और आईओएस के लिए पबजी (PUBG) मोबाइल का 0.15.5 अपडेट लाइव रिलीज किया जाएगा। इस अपडेट में कई बदलाव देखे जाएंगे। इस बदलाव में नए मैप व कैरेक्टर शामिल है। इसमें MP5K नाम की नई सब-मशीन समेत नया (Ruins) मैप भी दिया जाएगा। साथ ही एक्सक्लूसिव व्हीकल समेत नया कैरेक्टर भी नए अपडेट में है।

पहले की तरह इस अपडेट को रोलआउट करने से पहले सर्वर्स को मैंटेनेंस के लिए डाउन नहीं किया जाएगा। इस अपडेट का साइज एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर 0.21 जीबी और (Ios) प्लेटफॉर्म पर 0.24 जीबी होगा। जो भी यूजर्स पबजी के नए अपडेट को 14 नवंबर से पहले अपडेट करेंगे उन्हें 20 सिल्वर कॉइन्स, 2000 BP और ब्लू ग्लीडर ट्रेल रिवॉर्ड के तौर पर दिए जाएंगे।

यह पढ़ें... फेसबुक में आया ये जबरदस्त बदलाव, करेंगे अपडेट तो…

इसमें विकेंडी (Vikendi)-एक्सक्लूसिव सब-मशीन गन MP5K पेश की जाएगी। यह सब-मशीन फायरिंग 900 राउंड प्रति मिनट को रिप्लेस कर देगी। इसमें कई अटैचमेंट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नए अपडेट में नया कैरेक्टर पेश किया जाएगा जिसका नाम Sara होगा। यह किसी भी व्हीकल के डैमेज को कम कर देंगे। एक नया व्हीकल भी पेश किया जाएगा जिसका नाम जिमा(Zima) होगा। यह विकेंडी (Vikendi) मैप के UAV को रिप्लेस करेगा।PUBG के नए अपडेट में एक कंपेनियम सिस्टम 11 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसका नाम द फॉलकन(The Falcon) होगा।

पबजी 0.15.5 अपडेट की बात करें तो इसमें टीम डेथ मैच मोड के लिए मैप पेश किया जाएगा। इस मैप को वेयर हाउस (Warehouse) मैप से बड़े लेवल पर पेश किया जाएगा। MP5K नई सबमशीन गन UMP9 की तरह हाई फायर रेट उपलब्ध कराएगी। MP5K को केवल Vikendi मैप के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

यह पढ़ें... ई लो भईया! आ गया नया टिक-टाक का स्मार्टफोन, फीचर है दमदार हो जायेंगे खुश

suman

suman

Next Story