×

Tik Tok दे रहा फेसबुक को टक्कर, जल्द ही आयेगा ये नया फीचर

Tik Tok अमेरिका से लेकर भारत तक सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी फेसबुक को चुनौती दे रहा है। दुनियाभर में अब तक TikTok ऐप को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Shreya
Published on: 18 Nov 2019 10:48 AM GMT
Tik Tok दे रहा फेसबुक को टक्कर, जल्द ही आयेगा ये नया फीचर
X
Tik Tok दे रहा फेसबुक को टक्कर, जल्द ही आयेगा ये नया फीचर

Tik Tok अमेरिका से लेकर भारत तक सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी फेसबुक को चुनौती दे रहा है। दुनियाभर में अब तक TikTok ऐप को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया जा चुका है। अगर भारत की बात करें तो, यहां पर TikTok 466.8 मिलियन बार डाउनलोड हो चुका है। Tik Tok के लिए भारत एक बड़े बाजार की तरह सामने आया है। दुनियाभर में इस ऐप के भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स हैं।

भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स

इसके अलावा 1.5 अरब डाउनलोड के आंकड़े के साथ ही Tik Tok दुनिया के तेजी से बढ़ने वाले ऐप में से एक बन गया है। साल 2017 में म्यूजिकली को चाइना की दिग्गज कंपनी बाइट डांस ने 80 करोड़ डॉलर की कीमत पर खरीदा था। उसके बाद अपनी डोउयिन वीडियो एप के साथ मिलाकर इसका नाम टिकटॉक रख दिया। बता दें कि खुद चीन टिक टॉक डाउनलोड के मामले में भारत से पीछे है।

यह भी पढ़ें: Good Newwz: अक्षय-करीना क्यों नहीं पचा पा रहे हैं इस खुशखबरी को? यहां जानें

टिक टॉक डाउनलोड में तीसरे नंबर पर अमेरिका का स्थान है, लेकिन हाल ही में अमेरिकी सरकार ने इस ऐप पर नेशनल सिक्योरिटी रिव्यू की शुरुआत की है।

नए फीचर के बाद कर ऐप से कर सकेंगे शॉपिंग

गौरतलब है कि, Tik Tok अभी सिर्फ एक शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की तरह है, इसलिए कंपनी अब इसका विस्तार करने पर विचार रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप में जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है। कंपनी एक ऐसे फीचर का टेस्ट कर रही है, जिसमें कॉन्टेंट क्रिएटर्स अपने बायो और पोस्ट में लिंक्स ऐड कर सकेंगे। बता दें कि, ये लिंक ई-कॉमर्स वेबसाइट का भी हो सकता है। इसके साथ ही यहीं से खरीदारी करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

कुछ और नए फीचर्स ला सकती है कंपनी

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, ऐप के यूजर्स डायरेक्ट Tik Tok से ही लिंक पर क्लिक करके शॉपिंग कर पायेंगे। आशंका जताई जा रही है कि, आने वाले समय में कंपनी फेसबुक को टक्कर देने के लिए कुछ और नए फीचर्स ला सकती है। हाल ही में ये रिपोर्ट आई है कि, ByteDance अब फेसबुक के कर्माचारियों को ज्यादा पैसे देकर हायर कर रही है।

यह भी पढ़ें: मार्क जुकरबर्ग ने टिकटॉक पर बनाया सीक्रेट अकाउंट, जानें क्या है पूरा मामला

Shreya

Shreya

Next Story