×

WhatsApp की नई पाॅलिसी: अगर आपने नहीं किया ऐसा, तो डिलीट हो जाएगा अकाउंट

कंपनी ने साफ कर दिया है कि फेसबुक के साथ वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा रहेगा। वॉट्सऐप की अपडेटेड पॉलिसी में आपके द्वारा कंपनी को दिए जा रहे लाइसेंस में कुछ बातें लिखी गईं हैं

suman
Published on: 6 Jan 2021 4:40 AM GMT
WhatsApp की नई पाॅलिसी: अगर आपने नहीं किया ऐसा, तो डिलीट हो जाएगा अकाउंट
X
सिग्नल एप सुरक्षित मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल जैसे फीचर्स देता है। सभी कम्युनिकेशंस एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड होते हैं। इसके अलावा, यहां आप ग्रुप बना सकते हैं।

नई दिल्ली : व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए जरूरी सूचना। अगर अपने अकाउंट पर ये नया अपडेट नहीं किया तो फिर खाता डिलीट हो सकता है। 2021 में एक नया अपडेट आने वाला है। ऐसे में यूजर्स को अगर अपने खाते को डिलीट होने से बचाना है तो इस अपडेट को मानना पड़ेगा।

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपनी टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है और इसका नोटिफिकेशन भारत में मंगलवार शाम से धीरे-धीरे यूजर्स को दिया जा रहा है। वॉट्सऐप ने यूजर्स को नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के लिए 8 फरवरी 2021 तक का समय दिया है। तब तक पॉलिसी को यूजर्स को एक्सेप्ट करना होगा वरना अकाउंट डिलीट करना होगा।

जरूरी है पॉलिसी

यूजर्स को अपना अकाउंट जारी रखने के लिए नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना जरूरी होगा। इसके लिए कोई ऑप्शन यूजर्स को नहीं मिलेगा। अभी यहां 'नॉट नाउ' का भी ऑप्शन दिखाई दे रहा है। यानी अगर आपने नई पॉलिसी को कुछ समय के लिए एक्सेप्ट नहीं भी किया तो आपका अकाउंट चलता ही रहेगा। नई पॉलिसी में फेसबुक और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा है और अब यूजर्स का पहले से ज्यादा डेटा फेसबुक के पास होगा।

यह पढ़ें...बारिश-बर्फबारी से आफत: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, जारी हुआ अलर्ट

8 फ़रवरी 2021 से लागू

इस अपडेट में नए टर्म्स ऑफ सर्विस दिया गया है जो 8 फ़रवरी 2021 से लागू होगा। व्हाट्सऐप के दुनिया भर में 1.5 अरब से ज़्यादा यूज़र्स हैं और सभी को, अगर व्हाट्सऐप यूज करना जारी रखना है तो कंपनी की नई टर्म्स ऑफ सर्विस को ऐक्सेप्ट करना होगा।

वॉट्सऐप का डेटा पहले भी फेसबुक के साथ शेयर किया जा रहा था। लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि फेसबुक के साथ वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा रहेगा। वॉट्सऐप की अपडेटेड पॉलिसी में आपके द्वारा कंपनी को दिए जा रहे लाइसेंस में कुछ बातें लिखी गईं हैं।

यह पढ़ें..रतन टाटा ने बीमार पूर्व कर्मचारी के लिए किया कुछ ऐसा, जमकर हो रही तारीफ

WHATSAAP

सेवाओं के संचालन

इसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को, जो कंटेंट आप अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले करने के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस देते हैं। साथ ही लिखा है कि इस लाइसेंस दिए गए अधिकार हमारी सेवाओं के संचालन और उपलब्ध कराने के सीमित उद्देश्य के लिए हैं। बताया है कि, बिजनेस-फेसबुक होस्टेड सर्विस का इस्तेमाल करके चैट्स को मैनेज और स्टोर किया जा सकता है

suman

suman

Next Story